फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: इस साल ऑनलाइन सर्वाधिक सर्च किए गए 10 भारतीय नेता

Thu, 24 Dec 2020 02:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 अपने अंतिम पड़ाव में है। महामारी, आर्थिक संकट, सत्ता परिवर्तनों जैसी घटनाओं का गवाह रहा यह साल राजनीतिक दृष्टि से भी खासा महत्वपूर्ण रहा। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं उन 10 राजनीतिक शख्सियतों के बारे में जिन्हें भारतीयों ने याहू पर साल 2020 में सबसे ज्यादा सर्च किया। 
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
नरेंद्र मोदी
भारतीय राजनेताओं की बात हो तो नरेंद्र मोदी का नाम बेशक पहले स्थान पर होगा। याहू की सर्चलिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा सर्च किए गए। 
विज्ञापन

3 of 11
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
राहुल गांधी
दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी। उल्लेखनीय है कि इस साल राहुल गांधी अलग ही तेवर में नजर आए और केंद्र सरकार को घेरते रहे। 

4 of 11
अमित शाह - फोटो : twitter.com/BJP4India
अमित शाह
तीसरे स्थान पर रहे केंद्रीय गृह मंत्री और नरेंद्र मोदी के विश्वस्त अमित शाह। भाजपा में नरेंद्र मोदी के बाद सबसे बड़ा नेता शाह को ही माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 11
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई
उद्धव ठाकरे
शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इस सूची में चौथा स्थान मिला है। नवंबर 2019 में वह राज्य के राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। 
विज्ञापन

6 of 11
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई
अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली में भाजपा को चारों खाने चित करने वाले अरविंद केजरीवाल इस सूची में चौथे स्थान पर रहे। आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल को लोगों ने खूब सर्च किया। 
विज्ञापन

7 of 11
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र के खिलाफ अपने तेवरों के लिए खूब चर्चा में रहीं। उन्हें इस सूची में छठा स्थान मिला है।

8 of 11
प्रणब मुखर्जी - फोटो : फाइल
प्रणब मुखर्जी
देश के 13वें राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी का इस साल 31 अगस्त को निधन हो गया था। भारतीय राजनीति के सबसे शालीन चेहरों में शुमार रहे मुखर्जी इस सूची में सातवें स्थान पर रहे। 

9 of 11
निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को देश की अर्थव्यवस्था की गिरती स्थिति को लेकर खासी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्हें इस सूची में आठवां स्थान मिला है। 

10 of 11
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
सोनिया गांधी
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस सूची में नौवां स्थान मिला। बता दें कि इस साल कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के लिए सोनिया गांधी के खिलाफ विद्रोही रुख अपना लिया था।
विज्ञापन

11 of 11
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : पीटीआई
ज्योतिरादित्य सिंधिया
इस सूची में 10वें स्थान पर रहे मध्यप्रदेश की राजनीति में फेरबदल करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया। सिंधिया की मदद से भाजपा ने राज्य में कांग्रेस को बेदखल कर सत्ता पर कब्जा जमाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें