फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव के नतीजे घोषित, कुछ दिग्गजों की हुई जीत तो कुछ ने खाई मात

Wed, 15 Mar 2017 08:59 PM IST
amarujala.com -presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 10
उत्तराखंड का ताज किसके सिर पर विराजमान हुआ इसका फैसला आ गया है। विधानसभा की 70 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। इसके साथ ही करीब सवा 49 लाख मतदाताओं के मन की बात सामने आ गई है। रिजल्ट सामने आते ही यह भी तय हो गया कि अबकी किसकी होली रंगीन होगी तो किसकी फीकी होगी। आइए नजर डालते हैं किसने मारी बाजी और किसकी हुई हार।

सीएम हरीश रावत
सीएम हरीश खुद शाह मात के खेल में फंसे हैं। खुद को खांटी पहाड़ी कहने वाले हरीश रावत मैदानी क्षेत्र की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे थे। हरीश रावत के राजनीतिक कौशल से कांग्रेस मुकाबले में तो थे लेकिन सत्ता वापसी की चुनौती के अलावा अपने गढ़ कुमाऊं में खुद को साबित करने की परीक्षा में भी वो फेल हो गए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव के नतीजे घोषित, कुछ दिग्गजों की हुई जीत तो कुछ ने खाई मात

2 of 10
इंदिरा हृदयेश
कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदेश कांग्रेस ही नहीं राज्य में अकेली महिला राजनीतिज्ञ है जो अपने दम पर सियासत करती है और अपनी चुनाव में अपनी जीत दर्ज कर उन्होंने इस बात को सच साबित कर दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव के नतीजे घोषित, कुछ दिग्गजों की हुई जीत तो कुछ ने खाई मात

3 of 10
प्रीतम सिंह
जनजाति बाहुल्य सीट चकराता प्रीतम सिंह की परंपरागत सीट मानी जाती है। वह पिछले दो दशक से लगातार विधायक है। प्रीतम सिंह के सामने मधु चौहान भाजपा के टिकट पर मैदान में थे और उन्होंने एकबार फिर जीत का मुकाम हासिल किया है।

उत्तराखंड चुनाव के नतीजे घोषित, कुछ दिग्गजों की हुई जीत तो कुछ ने खाई मात

4 of 10
सौरभ बहुगुणा
पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के साथ भाजपा में आये नौ क्षत्रपों को जिताना उनकी जवाबदेही में शामिल हो गया था। बहुगुणा पर अपनी राजनीतिक विरासत को सितारगंज से बेटे सौरभ बहुगुणा की जीत दिलवा कर आगे बढ़ाने का दबाव भी था और सौरभी ने इस चुनावी महासंग्राम में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव के नतीजे घोषित, कुछ दिग्गजों की हुई जीत तो कुछ ने खाई मात

5 of 10
सतपाल महाराज
केंद्र की राजनीति छोड़ प्रदेश की सियासत में कूदे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सतपाल महाराज की भूमिका इस चुनाव से तय होनी थी। सीएम की रेस में आगे माने जा रहे महाराज को चौबट्टाखाल से जीतने का दबाव था और उन्होंने आखिरकार जीत हासिल की।
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव के नतीजे घोषित, कुछ दिग्गजों की हुई जीत तो कुछ ने खाई मात

6 of 10
यशपाल आर्य
कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए कैबिनेट मंत्री यशपाल के परिवार की साख इस चुनाव से जुड़ी थी। यशपाल ने इस चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव के नतीजे घोषित, कुछ दिग्गजों की हुई जीत तो कुछ ने खाई मात

7 of 10
हरक सिंह रावत
कोटद्वार सीट पर गढ़वाल से शेर कहे जाने वाले भाजपा नेता हरक सिंह को अपनी साख बचाने की चुनौती थी। हरक सिंह रावत दावा कर रहे थे कि वो जहां भी जाएंगे जीतकर आएंगे, लेकिन इस बार कोटद्वार में हरक सिंह के लिए अग्निपरीक्षा थी और उन्होंने इस परीक्षा में जीत हासिल की है।

उत्तराखंड चुनाव के नतीजे घोषित, कुछ दिग्गजों की हुई जीत तो कुछ ने खाई मात

8 of 10
किशोर उपाध्याय
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और दिग्गज नेता किशोर उपाध्याय सहसपुर से चुनावी मैदान में थे। 2002 और 2007 में टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे लेकिन 2012 का चुनाव उनके लिए खास नहीं रहा था। इस बार उनका मुकाबला उन्हीं की पार्टी के बागी अर्येंद्र शर्मा से था। ऐसे में खुद की प्रतिष्ठा बचाना उनके लिए जरूरी था लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाए और हार गए।

उत्तराखंड चुनाव के नतीजे घोषित, कुछ दिग्गजों की हुई जीत तो कुछ ने खाई मात

9 of 10
अजय भट्ट 
ऐसा माना जाता है कि राज्य की रानीखेत सीट से जिस पार्टी का उम्मीदवार जीतता है उस पार्टी की सरकार कभी नहीं बनी है। 2002 और 2012 में जीत दर्ज करने वाले अजय भट्ट को इस सीट पर जीतना स्वयं की प्रतिष्ठा के लिए ज्यादा जरूरी था लेकिन वो ये चुनावी संग्राम हार गए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव के नतीजे घोषित, कुछ दिग्गजों की हुई जीत तो कुछ ने खाई मात

10 of 10
ऋतु खंडूड़ी
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी अपने राजनीतिक जीवन की बड़ी पारी खेल रहे हैं। खंडूड़ी ने अपनी बेटी ऋतु खंडूड़ी को गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा था और वो जीत गईं है।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें