फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सीटों पर हार-जीत का अंतर रहा एक लाख से ज्यादा

Wed, 15 Mar 2017 08:57 PM IST
amarujala.com- Written by : हर्षित गौतम
विज्ञापन
1 of 4
प्रदीप माथुर - फोटो : social media
यूपी में भाजपा के पक्ष में आए प्रचंड जनादेश के बीच कुछ सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे आए। सूबे में चार सीटें ऐसी हैं जहां हार जीत का अंतर एक लाख से अधिक वोटों का रहा। इन  सीटों पर हार का सबसे ज्यादा अंतर कांग्रेस के अमरपाल शर्मा और भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार शर्मा के बीच रहा। 

प्रदीप माथुर
मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े कांग्रेस के प्रदीप माथुर को कड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा। प्रदीप को भाजपा के श्रीकांत शर्मा ने 1,01,161 वोटों से मात दी। श्रीकांत शर्मा पहली बार चुनाव में उतरे थे। 
विज्ञापन

इन सीटों पर हार-जीत का अंतर रहा एक लाख से ज्यादा

2 of 4
जानकी शरण - फोटो : social media
जानकी शरण
कुंडा से भाजपा प्रत्याशी जानकी शरण को 1,03,647 वोटों के अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां जानकी शरण के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी राजा भैय्या मैदान में थे। 
विज्ञापन

इन सीटों पर हार-जीत का अंतर रहा एक लाख से ज्यादा

3 of 4
सुनील चौधरी - फोटो : social media
सुनील चौधरी
नोएडा सीट पर सपा के सुनील चौधरी को 1,04,016 वोटों से हरा का समना करना पड़ा। इस सीट पर सुनील चौधरी के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने चुनाव लड़ा था।  
विज्ञापन

इन सीटों पर हार-जीत का अंतर रहा एक लाख से ज्यादा

4 of 4
- फोटो : SELF
अमरपाल शर्मा
साहिबाबाद सीट पर भी जीत हार का अंतर एक लाख से अधिक रहा। यहां कांग्रेस के अमरपाल शर्मा को 1,50,685 वोटों से शिकस्त मिली। अमरपाल को भाजपा के सुनील कुमार शर्मा ने हराया। खास बात यह है कि अमरपाल ने भी एक लाख से ज्यादा वोट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें