रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5-जी दुनिया की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक 5-जी नेटवर्क होगी। खास बात ये है कि जियो 5-जी इकलौती कंपनी होगी जो किसी भी तरह से 4-जी नेटवर्क पर निर्भर नहीं होगी। कंपनी ने पूरे देश में 5-जी नेटवर्क के प्रसार के लिए दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का एलान किया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आज 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2022) हुई। इस दौरान रिलायंस ने इस साल दिवाली पर 5-जी की सेवाएं शुरू करने का एलान किया। शुरुआत में 5-जी की सेवाएं दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता और चेन्नई में शुरू होंगी। इसके अगले 18 महीने यानी दिसंबर 2023 तक देश के अन्य इलाकों में भी 5-जी की सुविधाएं शुरू हो जाएंगी।
रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5-जी दुनिया की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक 5-जी नेटवर्क होगी। खास बात ये है कि जियो 5-जी इकलौती कंपनी होगी जो किसी भी तरह से 4-जी नेटवर्क पर निर्भर नहीं होगी। कंपनी ने पूरे देश में 5-जी नेटवर्क के प्रसार के लिए दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का एलान किया।
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 5-जी के आने के बाद दुनिया में क्या- क्या बदलाव होगा? इसका कितना फायदा भारत को मिलेगा? क्या आपके मोबाइल फोन में 5-जी नेटवर्क चलेगा? ऐसे ही दस सवालों का जानिए जवाब...
विज्ञापन
2 of 11
5-G
- फोटो : अमर उजाला
1. आपके जिले में कब तक शुरू होगी 5-जी की सेवाएं?
भारत में रिलायंस जियो की तरफ से दिवाली में 5-जी की सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। देश में 5-जी को दो चरणों में शुरू किया जाएगा। पहले चरण में मेट्रो सिटी में इसे शुरू किया जाएगा। इसमें दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता और चेन्नई को शामिल किया गया है। यहां इसी साल दिवाली में 5-जी की सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इसके बाद दिसंबर 2023 तक देश के बाकी हिस्से में भी इसके लिए नेटवर्क का प्रसार होगा। मतलब अगर आप दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता और चेन्नई में नहीं रहते हैं तो आपको इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 11
5-G
- फोटो : अमर उजाला
2. जियो 5-जी की क्या खासियत?
रिलायंस जियो ने स्टैंड एलोन 5-जी की घोषणा की है। मतलब 5-जी नेटवर्क के लिए 4-जी का नेटवर्क जियो की तरफ से इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। देशभर में 5-जी का नेटवर्क अलग से खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा इसका ब्रॉडकास्ट स्पेक्ट्रम भी काफी तेज होगा।
4 of 11
5-G
- फोटो : अमर उजाला
3. स्पीड क्या होगी?
रिलायंस जियो ने ये भी बताया कि 5-जी की स्पीड 1 जीबीपीएस होगी। इसका मतलब ये है कि पलक झपकते ही बड़ी सी बड़ी फिल्मों, वीडियो या फिर डॉक्यूमेंट्स को आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या कम्प्यूटर में डाउनलोड कर पाएंगे। 4-जी के मुकाबले 5-जी की स्पीड 100 गुना ज्यादा होगी।
विज्ञापन
5 of 11
5-G
- फोटो : अमर उजाला
4. क्या आप अपने पुराने मोबाइल में 5-जी चला पाएंगे?
नहीं, आपके 4-जी मोबाइल में 5-जी नेटवर्क नहीं काम करेगा। इसके लिए 5-जी फोन होना जरूरी है।
विज्ञापन
6 of 11
5-G
- फोटो : अमर उजाला
5. 5-जी के लिए नया मोबाइल कितने का मिलेगा?
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आज 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2022) में इसको लेकर भी एलान हुआ। कंपनी ने Jio Phone 5G को लॉन्च करने की घोषणा भी की। Jio Phone 5G को गूगल और क्वॉलकॉम के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया जाएगा। यह 5-जी कनेक्टिविटी वाला सबसे सस्ता फोन भी होगा। इस फोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 480 5-जी प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। Jio Phone 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जो 1600x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन के साथ स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। बता दें कि यह सबसे सस्ता 5-जी प्रोसेसर है।
विज्ञापन
7 of 11
5-G
- फोटो : अमर उजाला
6. 5-जी के आने से कितना बदलाव होगा?
5-जी के आने से देश और दुनिया में बड़ा बदलाव होगा। शिक्षा, चिकित्सा, तकनीक, शोध हर क्षेत्र में इसका फायदा मिलेगा। आप हाई क्वालिटी, अल्ट्रा हाई रेज्योलूशन 4K वीडियो कॉल्स पर बाते कर सकेंगे। बिना वाईफाई नेटवर्क के भी वीडियो स्ट्रीमिंग और वीडियो चैट कर सकेंगे। यहां तक की ट्रेन और बस में सफर के दौरान भी आप ऑनलाइन गेम खेल सकेंगे। वीडियो देख सकेंगे या वीडियो चैट कर सकेंगे।
जहां डॉक्टर्स की कमी है, उन गांवों में टेलीमेडिसिन की सुविधा बढ़ जाएगी। हर वर्ग के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम में सहुलियत मिलेगी। हाईब्रिड वर्क कल्चर का विस्तार होगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ( AI) की मदद से कई काम ऑटोमेटेड तरीके से किया जाना संभव हो सकेगा। यहां तक की आने वाले समय में बिना ड्राइवर के गाड़ी चल सकेगी। ट्रैफिक सिग्नल का नियंत्रण भी ऑटोमेटिक हो जाएगा।
8 of 11
5-G plan
- फोटो : अमर उजाला
7. 5-जी नेटवर्क का इंटरनेट प्लान कितने रुपए में मिल सकेगा?
फिलहाल इसको लेकर कुछ स्पष्ट नहीं है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि 4-जी प्लान की कीमतों में ही 5-जी की सुविधा मिल जाएगी। अगर दाम बढ़ाया भी जाएगा तो मामूली तौर पर। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में अपनी पकड़ बनाने के लिए कंपनियां यूजर्स को कई तरह की सुविधाएं देती हैं। 5-जी लॉन्च की शुरुआत में प्लान्स की कीमत कम रख सकती हैं और बाद में इसे बढ़ा सकती हैं।
9 of 11
5-G
- फोटो : अमर उजाला
8. क्या 5-जी शुरू करने में जियो किसी की मदद भी लेगा?
हां, देश में 5-जी के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए रिलायंस जियो की तरफ से अमेरिकन कंपनी क्वॉलकॉम की मदद ली जाएगी। इसके लिए कंपनी ने समझौता भी कर लिया है।
10 of 11
Reliance jio
- फोटो : अमर उजाला
9. क्या 5-जी लॉन्चिंग से पहले इसका अनुभव ले सकते हैं?
हां, रिलायंस जियो की तरफ से इसके लिए मुंबई में एक सेंटर बनाया जाएगा। यहां लोग आकर रिलायंस 5-जी की सुविधा टेस्टिंग के तौर पर ले सकेंगे।
10. ब्रॉडबैंड के लिए क्या करना होगा?
आकाश अंबानी ने जियो की 5-जी सर्विस का प्रजेंटेशन दिया। बताया कि रिलायंस जियो की तरफ से अल्ट्रा हाई स्पीड फिक्स्ड ब्रॉडबैंड लॉन्च होगा। इसके लिए आपको केवल ब्रॉडबैंड का बॉक्स चेंज करना होगा। नेटवर्क के लिए वायर अलग से नहीं चलेगा। रिलायंस ने दावा किया है अभी भारत फिक्स ब्रॉडबैंड के मामले में दुनिया में 138वें नंबर पर है। रिलायंस 5-जी के लॉन्च होने के बाद भारत टॉप-10 में लाने का लक्ष्य होगा।