फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Municipal Chunav: एक महीने बाद आखिरकार शुरू हुए मतदान, तस्वीरों में देखें वोटरों में उत्साह

Sat, 12 Feb 2022 08:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी, चंदननगर, आसनसोल व विधाननगर नगर पालिकाओ के लिए मतदान चल रहा है। पहले ये चुनाव 22 जनवरी को होना था। 
विज्ञापन
1 of 6
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव - फोटो : ANI
कोरेाना के चलते पश्चिम बंगाल में लंबित नगर पालिका चुनाव आज से शुरू हो गए। आज चार नगर पालिकाओं के लिए मतदान हो रहा है। इसमें सिलीगुड़ी, चंदननगर, आसनसोल व विधाननगर नगर पालिकाओ के लिए मतदान चल रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विधाननगर में मतदान केंद्र पर वोटिंग की तैयारी - फोटो : ANI
इससे पहले, चार नगर पालिकाओं के लिए निकाय चुनाव 22 जनवरी को होने थे, लेकिन राज्य में बढ़ते कोविड -19 मामलों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद चुनाव स्थगित कर दिया था।
 
विज्ञापन

3 of 6
सिलीगुड़ी में मतदान केंद्र के बाहर लाइन - फोटो : ANI
न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी की गई तस्वीरों के मुताबिक, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। विधाननगर में कई जगहों पर वोटिंग शुरू भी हो गई है। लोगों की थर्मल चेकिंग व सैनिटाइजेशन के बाद उन्हें मतदान करने दिया जा रहा है। 

4 of 6
वोट डालते लोग - फोटो : ANI
27 फरवरी से नगर निकाय चुनाव
पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग (डब्ल्यूबीएसईसी) ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर राज्य की 108 नगर पालिकाओं के चुनाव 27 फरवरी को कराने की घोषणा की। हालांकि, अधिसूचना में मतगणना की तारीख का जिक्र नहीं है, जिसकी घोषणा अधिकारियों ने बाद में की।
विज्ञापन

5 of 6
मतदान केंद्र के बाहर लाइन - फोटो : ANI
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा 108 नगर पालिकाओं के चुनाव 27 फरवरी को होंगे। मतगणना की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 8 मार्च तक पूरी हो जाएगी। गौरतलब है कि 112 अन्य नागरिक निकायों के साथ कोलकाता नगर निगम के चुनाव अप्रैल-मई 2020 में होने थे। COVID-19 महामारी के कारण यह स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपा नेता समिक भट्टाचार्या ने डाला वोट - फोटो : ANI
भाजपा ने लगाया प्रॉक्सी वोटिंग का आरोप 
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा नेता समिक भट्टाचार्या ने विधाननगर के एपीजे स्कूल में वोट डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 31 में हमारे उम्मीदवार ने दो मतदाताओं को पकड़ा। वहां कई बाहरी लोग प्रॉक्सी वोटिंग के लिए जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कि भाजपा यहां पर तीन ताकतों टीएमसी, ईसी और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें