फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कड़ाके की ठंड के साथ अब बरसात और ओले के भी आसार, जानें आपके इलाके में कब हो सकती है बारिश

Wed, 18 Jan 2023 10:52 AM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक बार फिर से ठंड से लोग परेशान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने किस राज्य में कब बारिश के आसार बताए हैं। कहां-कहां तेज हवाएं चलने का अनुमान है और कहां-कब ओले पड़ सकते हैं?  
विज्ञापन
1 of 10
कई राज्यों में हो सकती है बारिश - फोटो : अमर उजाला
शीतलहर के प्रकोप के बीच आने वाले दिनों में बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में बारिश होने की आशंका जताई है। इस बीच, तेज हवाएं चलने और ओले पड़ने के भी आसार हैं। इसके चलते एक बार फिर से ठंड से लोग परेशान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने किस राज्य में कब बारिश के आसार बताए हैं। कहां-कहां तेज हवाएं चलने का अनुमान है और कहां-कब ओले पड़ सकते हैं?  
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
ठंड के चलते लोग परेशान हैं। - फोटो : अमर उजाला
किस राज्य में कब बारिश के आसार? 

उत्तर प्रदेश : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 23, 24 और 25 जनवरी को तेज हवा चलने और बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। 23 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर बिजली चमकने के साथ-साथ तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है। 24 जनवरी को पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में का अनुमान है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 और 25 जनवरी दोनों ही दिन बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 10
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश : बर्फबारी और शीतलहर झेल रहे हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 23, 24 और 25 जनवरी को सूबे के कई इलाकों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं को झेलना पड़ सकता है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट हो सकती है। 

4 of 10
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड : मौसम विभाग के अनुसार, 23, 24 और 25 जनवरी को उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

5 of 10
पंजाब में पड़ रहा घना कोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पंजाब : मौसम वैज्ञानिकों ने पंजाब को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। यहां 22, 23, 24 और 25 जनवरी को बारिश, तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने का अनुमान लगाया गया है। 
विज्ञापन

6 of 10
दिल्ली में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली : इन दोनों राज्यों के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 22, 23, 24 और 25 जनवरी को इन राज्यों के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली चमकने का अनुमान लगाया गया है। 22 जनवरी को कई इलाकों में छिटपुट बारिश का अनुमान है। 23 जनवरी को गरज-चमक के साथ कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। 25 जनवरी को ज्यादातर जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है।  
विज्ञापन

राजस्थान :  प्रदेश के उत्तरी इलाकों में मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। 

 

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर में 21 जनवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 22, 23 और 24 जनवरी को कई इलकों में बरिश और बर्फबारी के आसार हैं। 25 जनवरी को भी घाटी के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। 
 

कई जगहों पर ओले पड़ने का भी अनुमान
मौसम विभाग ने जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में 23 और 24 जनवरी को ओले भी पड़ने का अनुमान जताया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में  23 और 24 जनवरी को 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।  
 
विज्ञापन

जोशीमठ के लिए बड़ा खतरा
आपदा की मार झेल रहे उत्तराखंड के जोशीमठ पर फिर से बड़ा खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिन जोशीमठ के लिए बहुत कठिन रहने वाले हैं। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 जनवरी से 24 जनवरी के बीच चार दिन (19, 20, 23 और जनवरी) जोशीमठ समेत चमोली, पिथौरागढ़ आदि शहरों में जोरदार बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि इन चार दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से मौसम के पैटर्न में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें