Weather Update
- फोटो : PTI
दिल्ली का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिनों के बाद कोहरा छंटा, जिससे सुबह दृश्यता में सुधार हुआ। आईएमडी के अनुसार, बीते दिन सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे के बीच नजफगढ़ में 2.5 मिलीमीटर, पीतमपुरा में दो मिमी, पालम में एक मिमी और पूसा में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग और पालम में दृश्यता 300 मीटर थी।