देश में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, समेत देश के 12 राज्यों के कई क्षेत्र सूखे की मार झेल रहे हैं। पानी की किल्लत के चलते महाराष्ट्र के लातूर में जहां हत्या तक हो गयी है और वहां धारा 144 लगाई दी गई। इस भयावह स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार पानी से भरी रेलगाड़ी वहां भेज रही है। लेकिन बुंदेलखंड में पानी की एक-एक बूंद के लिए जद्दोजहद हो रही है। लगातार सूखे की वजह से पहले फसलें बर्बाद हुई और अब तालाबों, कुंओं और नलकूपों ने पानी देने से भी जवाब दे दिया है। बुंदेलखंड के ज्यादातर हिस्सों में लोग पानी के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगा रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में किल्लत से निपटने के लिए वहां लोग बंदूकों के सहारे पानी की निगरानी तक कर रहे हैं। पानी की चोरी रोकने के लिए के लिए बारीघाट स्टॉप डैम में सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। देश के कुछ भागों में जारी जल संकट को देखते हैं तस्वीरों के जरिए।
विज्ञापन
सूखे का संकट
2 of 16
पानी की आस में लंबी लाइनों में खड़ी महिलाएं
लातूर में बर्तन लिए पानी की आस में लंबी लाइनों में खड़ी महिलाएं। इस इलाके में सूखे की मार से बर्बाद हुए फसल के कारण करीब 1133 किसानों ने आत्महत्या कर ली हैं।
विज्ञापन
सूखे का संकट
3 of 16
सूखी जमीन
महाराष्ट्र के बीड में पानी की कमी के कारण सूखी जमीन।
सूखे का संकट
4 of 16
उमराला गांव में पानी भरती महिलाएं
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से 150 किलोमीटर दूर बोटाद के उमराला गांव में पानी की किल्लत के कारण कूएं से पानी भरती महिलाएं।
विज्ञापन
सूखे का संकट
5 of 16
मेढक-मेढकी की शादी
असम में पानी की कमी को दूर करने के लिए मेढक-मेढकी की शादी करवाई जा रही है ताकि बरसात हो।
विज्ञापन
सूखे का संकट
6 of 16
नल
पानी की कमी के कारण महाराष्ट्र के भयंदर में नल भी सूख गए हैं और कभी-कबार पानी की सप्लाई आ जाती है।
विज्ञापन
सूखे का संकट
7 of 16
खेत निहारता किसान
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के पथारखेड़ा में सूखे के कारण बंजर होती धरती। जिसे किसान खज्जू अहिरवार बेबस निगाहों से देख रहा है।
सूखे का संकट
8 of 16
सूखा कुअां देखता किसान
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में सूख गए कूएं को देखता हुए किसान गयादीन।
सूखे का संकट
9 of 16
चेक लिए किसान
उत्तर प्रदेश सरकार से सूखे के कारण मिले चेक लिए किसान।
सूखे का संकट
10 of 16
टैंकर से पानी लेती जनता
महाराष्ट्र के ठाणे में पानी की सप्लाई करने वाले टैंकर से पानी लेते लोग।
सूखे का संकट
11 of 16
यमुना में घटता जलस्तर
मौसम की मार यमुना नदी पर भी पड़ती दिख रही है, नदी में सूख रहा है जल।
सूखे का संकट
12 of 16
पानी की आस में किसान
झांसी के ग्राम शंकरगढ़ में सूखे कुएं में पानी के आने के इंतजार में टकटकी लगाए बैठा किसान।
सूखे का संकट
13 of 16
जानवर तक झेल रहे पानी का संकट
चिल-चिलाती धूप में क्या आदमी-क्या जानवर सबको पानी की कमी ने किया लाचार।
सूखे का संकट
14 of 16
कुए के मिट्टी निकालती महिलाएं और किसान
सूखे की मार झेल रहे बुंदेलखंड में पानी के कुएं से मिट्टी निकालती महिलाएं और किसान।
सूखे का संकट
15 of 16
लोग अब नदियों के पानी पर आश्रित हैं
जल संकट से जूझ रहे बांदा में ज्यादातर हैंडपंपों और नलकूपों ने यहां के बाशिंदों का साथ छोड़ दिया है, इस कारण लोग अब नदियों के पानी पर आश्रित हैं और कई किलोमीटर दूर से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं।
सूखें की मार से जूझ रहे संकटग्रस्त लातूर में केंद्र सरकार ने भेजी पानी की रेल। सूखें की मार से जूझ रहे संकटग्रस्त लातूर में केंद्र सरकार ने भेजी पानी की रेल। इसके 50 वैगन में एक लाख लीटर पीने का पानी भरा गया है। आशा है इससे कुछ राहत वहां को बाशिंदों को जरूर पहुंचेगी। वहीं अन्य राज्य भी इस तरह की पहल करने की सोच रहे हैं।