फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीई किट में मतदान: कोरोना संक्रमित प्रत्याशी और वोटरों ने निभाया लोकतंत्र के प्रति फर्ज, देखिए तस्वीरें

Tue, 06 Apr 2021 10:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पांच राज्यों में मंगलवार को हुए मतदान की कुछ अनूठी व प्रेरणादायी तस्वीरें सामने आई हैं। नागरिकों ने लोकतंत्र के प्रति अपना फर्ज निभाने में महामारी को आड़े नहीं आने दिया। बुजुर्गों, विकलांग व अभिनेताओं ने भी मतदान में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
1 of 5
भाकपा प्रत्याशी गुणशेखरन ने पीपीई किट पहनकर मतदान किया - फोटो : ani
देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान हुआ। बंगाल व असम में तीसरे चरण के वोट पड़े वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में पहले व अंतिम चरण का मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने संक्रमित लोगों के लिए भी मतदान के खास प्रबंध किए थे। कई नेताओं व नागरिकों ने कोरोना संक्रमित होने के बावजूद मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपना फर्ज निभाया। आइये देखते हैं मंगलवार को हुए मतदान की कुछ तस्वीरें-

भाकपा प्रत्याशी पहुंचे पीपीई किट में
तमिलनाडु की शिवगंगा विधानसभा सीट से भाकपा प्रत्याशी गुणशेखरन ने पीपीई किट पहनकर मतदान किया। उन्होंने मतदान के बाद अंगुली पर लगाया गया निशान भी दिखाया। चुनाव आयोग ने शाम 6 से सात बजे तक कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के लिए मतदान के प्रबंध किए थे। 
मंगलवार को तमिलनाडु में संक्रमण के 3,645 नए मामले सामने आए। राज्य में अब कुल मामले बढ़कर 9,07,124 हो गए। 15 और मरीजों की मौत के साथ कुल मृतक संख्या 12,804 हो गई है। 

 
विज्ञापन

पुडुचरी में मतदाता ने दिखाया हौसला

2 of 5
पुडुचरी में एक वोटर ने पीपीई किट पहन मतदान किया - फोटो : ani
पुडुचरी में भी एक वोटर ने कोविड संक्रमित होने के बाद भी पीपीई किट पहनकर मतदान किया। करुवाडीकुप्पम के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में तय समय में मतदान के लिए पहुंचे इस संक्रमित ने वोट डाला। 
विज्ञापन

हाथ नहीं हैं तो पैर की अंगुली पर लगाई अमिट स्याही

3 of 5
fdfd - फोटो : ani
केरल के पलक्कड से अनूठी तस्वीर मिली है। युवक एमबी प्रणव के दोनों हाथ नहीं हैं। वह जब मतदान केंद्र पर पहुंचा तो उसे वोट डालने के पूर्व पैर की अंगुली पर अमिट स्याही लगाई गई। 

अभिनेता विजयन साइकल से गए मतदान करने

4 of 5
fdfd - फोटो : social media
तमिल अभिनेता विजयन मतदान करने के लिए साइकल पर सवार होकर गए। उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग को उठाकर ले गया जवान, कराया मतदान

5 of 5
पुलिसकर्मी ने इस तरह की मदद - फोटो : ani
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे बुजुर्ग को पुलिस जवान उठाकर अंदर ले गया, जहां उन्होंने बीमार होने के बाद भी वोट डाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें