फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishwakarma Scheme: योजना लॉन्च करने से पहले विश्वकर्माओं से मिले पीएम मोदी, अपने 73वें जन्मदिन पर दी सौगात

Sun, 17 Sep 2023 03:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के सफल आवेदक को ट्रेनिंग सेशन दिया जाएगा और ये रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करेगा। वहीं, जो लोग ट्रेनिंग ले लेंगे, उन्हें अर्ध-कुशल मजदूरी के बराबर वित्तीय सहायता देने का प्रावधान इस योजना में शामिल किया गया है।  
विज्ञापन
1 of 5
Vishwakarma Scheme - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 73वें जन्मदिन के मौके पर देश को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने इस खास मौके पर विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लॉन्च किया, जिसका सीधा लाभ देश के जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
Vishwakarma Scheme - फोटो : Social Media
इस योजना के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। इस योजना के पात्र राजमिस्त्री, लोहार, ताला बनाने वाले, दर्जी, धोबी, सोनार, अस्त्रकार, मूर्तिकार, पत्थर तोड़ने वाले, मोची, फिशिंग नेट निर्माता, गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाला, नाव निर्माता, पत्थर तराशने वाले, मालाकार और नाई भी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Vishwakarma Scheme - फोटो : Social Media
यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी ने योजना लॉन्च करने से पहले 18 विश्वकर्माओं से मिले और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। विश्वकर्मा योजना से जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर उपलब्ध है।

4 of 5
Vishwakarma Scheme - फोटो : Social Media
वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट सत्र के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vishwakarma Scheme - फोटो : Social Media
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के सफल आवेदक को ट्रेनिंग सेशन दिया जाएगा और ये रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करेगा। वहीं, जो लोग ट्रेनिंग ले लेंगे, उन्हें अर्ध-कुशल मजदूरी के बराबर वित्तीय सहायता देने का प्रावधान इस योजना में शामिल किया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें