देशभर में प्लास्टिक के चावलों ने लोगों को डरा रखा है। अभी कुछ दिनों पहले आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में प्लास्टिक के चावल बेचे जाने की खबर आई थी। इसके अलावा समय-समय पर देश के अलग-अलग हिस्सों से प्लास्टिक के चावल बेचे जाने की खबर सामने आती रहती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आप भी जब ऐसी खबरों को सुनते, पढ़ते या देखते होंगे तो आपके दिमाग में एक बात जरूर आती होगी कि आखिर प्लास्टिक से चावल बनाए कैसे जाता है। आज हम आपको ऐसा वीडियो दिखाएंगे जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
आजकल सोशल मीडिया पर प्लास्टिक या पॉलीथीन से बनते हुए चावलों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफतौर पर दिखाया गया है कि किस तरह पॉलीथीन को मिनटों में चावलों में तब्दील किया जा रहा है।
4 of 5
इन चावलों को देखकर कोई भी गच्चा खा सकता है। एक बार में देखकर आप इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगा सकते कि सामने जो चावल है वह असली है या फिर नकली।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति मशीन में पॉलीथीन डालकर उसे लुगदी में तब्दील कर रहा है। इसके बाद उसे पतले-पतले तारों में काटा जाता है। इसके बाद मशीन इन तारों को चावल में बदल देती है, जो बिलकुल असली चावलों की तरह ही दिखाई दे रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो..