फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुरमेहर' के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, देखें क्या है इसमें

Fri, 03 Mar 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में विवादों में आई डीयू की छात्रा गुरमेहर के नाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की कार में रईस फिल्म के गाने पर झूमती नजर आ रही है।
विज्ञापन


वीडियो में डांस कर रही लड़की गुरमेहर है या नहीं, इस पर लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे  गुरहमेहर कह रहे हैं जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि किसी अनजान लड़की का इस वीडियो के जरिए चरित्रहनन किया जा रहा है।

लड़की नुसरत फतेह अली खान की मश्हूर कवाली 'मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर' पर कार में मस्ती कर रही है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर 'गुरमेहर का डांस' से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो को वायरल कर रहे वीडियो में लड़की औऱ उसके दोस्त डांस करते समय सोडा भी पी रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।

अगली स्लाइड में देखिए वायरल हो रहा वीडियो...

gurmehar kaur viral dance
विज्ञापन

एबीवीपी के खिलाफ बोलने के बाद से गुरमेहर सुर्खियों में

​बता दें कि रामजस कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ बोलने के बाद से गुरमेहर कौर सुर्खियों में बनीं हुई हैं। दरअसल, गुरमेहर ने डीयू में जेएनयू के छात्र उमर खालिद का लेक्चर रद्द हो जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

इसके बाद उन्हें कथित तौर पर रेप की धमकियां मिलने लगी। गुरमेहर ने इसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन वो कई दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। और इसीलिए इस वीडियो को भी उनसे जोड़कर खूब वायरल किया जा रहा है।

अमर उजाला इसका दावा नहीं करता ये लड़की गुरमेहर कौर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें