फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस हिंसा पर बोले राष्ट्रपतिः भारत में असहिष्णुता के लिए जगह नहीं

Fri, 03 Mar 2017 10:28 AM IST
amarujala.com- presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिव्यक्ति की आजादी का पक्ष लेते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि असहिष्णु भारतीयों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है। राष्ट्रपति ने राष्ट्रवाद पर भी अपनी राय रखते हुए कहा कि यह देश के लिए काफी जरूरी है।
विज्ञापन


पिछले दिनों दिल्ली के रामजस कॉलेज में हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले  छात्रों को केवल डिबेट और वार्ता से ऐसे मुद्दों का समाधान करना चाहिए। उन्होने कहा कि छात्रों को  इन मुद्दों पर लड़ाई-झगड़ा करके विवाद पैदा करना गलत तरीका है। 
  There should be no room in India for intolerant Indian.India has been since ancient times a bastion of free thought,speech & expression-Pres pic.twitter.com/Fo8NBmXMvP — ANI (@ANI_news) March 2, 2017
विज्ञापन


भारत में हमेशा से रही है अभिव्यक्ति की आजादी
केरल के कोच्चि में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में हमेशा से अभिव्यक्ति की आजादी रही है। इसके बारे में देश के संविधान में भी स्पष्ट रुप से  बताया गया है। देश के लिए उसके लोग जरूरी होते हैं और अब समय आ गया है कि लोगों को देशभक्ति के बारे में फिर से जागरुक किया जाए। राजनेताओं और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट को नसीहत देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें पक्ष-विपक्ष की बातें भी खुले मन से सुननी चाहिए और उनके साथ रहकर के कुछ सीखना चाहिए। इसके साथ ही कानूनविदों को भी जनता को हल्के में नहीं लेना चाहिए। 
 
विज्ञापन

रामजस कॉलेज में हुआ था विवाद

ramjas college
जेएनयू के दो छात्रों उमर खालिद और शेहला मसूद के दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में बुलावे के बाद बुधवार को जमकर हंगामेबाजी हुई। इस बीच पुलिस ने इन दोनों के साथ कुछ छात्रों को मोरिस नगर थाने में हिरासत में ले लिया जिसके बाद छात्रों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया।

असल में उमर खालिद और शेहला मसूद को आईसा ने आमंत्रित किया था जिसे एबीवीपी ने रद्द ‌कर दिया था।मालूम हो कि खालिद का नाम उन छात्रों में शामिल है जिन पर जेएनयू के एक कार्यक्रम के दौरान देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है।

जबकि शेहला राशिद छात्र संघ की पूर्व सदस्य हैं और छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन चलाने में शामिल थीं। जबकि शेहला राशिद छात्र संघ की पूर्व सदस्य हैं और छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन चलाने में शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें