अंतरिक्ष विज्ञानी नारायणन ने कहा था, 'प्रधानमंत्री का विजन 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र में बदलना है। छात्रों को कड़ी मेहनत कर देश और उसके लोगों के विकास के लिए काम करना चाहिए। बकौल नारायणन, 'अतीत में देश की इस अंतरिक्ष एजेंसी का नेतृत्व विक्रम साराभाई, सतीश धवन, देश के पहले उपग्रह निदेशक यूआर राव और कस्तूरी रंगन, माधवन नायर, के राधा कृष्णन और वर्तमान अध्यक्ष एस सोमनाथ जैसे कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक कर चुके हैं। उन्होंने कहा, अब मुझे इस महान संगठन का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। नारायणन ने कहा, नियुक्ति के लिए भगवान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।'