अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से भारत में मुलाकात के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक रिकॉर्ड बना लिया। इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ऐसे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने भारत में तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों से मुलाकात की है।
विज्ञापन
1 of 10
पीएम मोदी के कार्यकाल में तीन अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आए
- फोटो : अमर उजाला
भारत इस समय जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दुनिया के तमाम मुल्कों के प्रमुख भारत में हैं। इनमें सबसे ताकतवर देश अमेरिका के प्रेसीडेंट जो बाइडन भी शामिल हैं। वे शुक्रवार शाम को नई दिल्ली पहुंचे। दिल्ली आते ही वे सबसे पहले पीएम मोदी से मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति से भारत में मुलाकात के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक रिकॉर्ड बना लिया। इस मुलाकात के बाद नरेंद्र मोदी स्वतंत्र भारत के इतिहास में तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों की मेजबानी करने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री बन गए हैं। वह 2015 में बराक ओबामा, 2020 में डोनाल्ड ट्रंप और अब जो बाइडन की मेजबानी कर चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : twitter
जो बाइडन का पहला भारत दौरा
बता दें कि बतौर राष्ट्रपति जो बाइडन का पहली बार भारत आए हैं। ऐसा करने वाले वे आठवें अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। यहां वे जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इससे पहले आजादी के बाद के अब तक सात अमेरिकी राष्ट्रपति भारत का दौरा कर चुके हैं। लेकिन, क्लिंटन की यात्रा से पहले सभी राष्ट्रपतियों ने भारत से ज्यादा पाकिस्तान को महत्व दिया था।
विज्ञापन
3 of 10
Dwight D Eisenhower-Jawaharlal Nehru
- फोटो : US Emabssy
डी आइजनहावर, दिसंबर 1959
डी आइजनहावर भारत के दौरे पर आने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे। वह दिसंबर 1959 में भारत के चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए थे। इस दौरान आइजनहावर ने भारत की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था और ताजमहल देखने आगरा भी गए थे। उन्होंने इस दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली को भी संबोधित किया था।
4 of 10
Richard Nixon-Indira Gandhi
- फोटो : Social Media
रिचर्ड निक्सन, जुलाई 1969
रिचर्ड निक्सन 31 जुलाई 1969 को भारत दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केवल 22 घंटे भारत में बिताए फिर वह पाकिस्तान चले गए। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से उनके संबंध अच्छे नहीं थे। निक्सन की यात्रा का उद्देश्य इंदिरा गांधी के साथ तनाव और अविश्वास कम करना था।
तब अमेरिका के पाकिस्तान प्रेम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 1971 के भारत पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने खुलकर भारत को धमकी दी थी। इतना ही नहीं, अमेरिका ने पाकिस्तान की सहायता के लिए प्रशांत महासागर में तैनात अपना सातवां बेड़ा भी भेजा था। लेकिन, रूस (सोवियत संघ समाजवादी गणराज्य) द्वारा भारत का समर्थन करने के बाद वह पीछे हट गया।
विज्ञापन
5 of 10
Jimmy Carter-morarji desai
- फोटो : Social Media
जिमी कार्टर, जनवरी 1978
जिमी कार्टर भारत के दौरे पर आने वाले अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति थे। उन्होंने एक से तीन जनवरी 1978 को तीन दिन की भारत यात्रा की थी। यह यात्रा तब हुई थी जब भारत में आपातकाल के बाद पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी थी और इंदिरा गांधी की करारी हार हुई थी। कार्टर की इस यात्रा ने भारत और अमेरिका के बीच परमाणु परीक्षण के बाद तल्ख हुए रिश्तों को नरम किया था।
विज्ञापन
6 of 10
Bill Clinton- atal bihari vajpayee
- फोटो : PTI
बिल क्लिंटन, मार्च 2000
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की भारत यात्रा ने 50 साल के पाक-अमेरिका समीकरण को पलट दिया था। उन्होंने इस दौरान पांच दिन भारत में बिताए जबकि पांच घंटे पाकिस्तान में। क्लिंटन की यात्रा के समय भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। क्लिंटन तब आगरा, हैदराबाद, मुंबई, जयपुर और दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
7 of 10
George Bush and Manmohan Singh
- फोटो : PTI
जॉर्ज डब्ल्यू बुश, मार्च 2006
मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान एक से तीन मार्च 2006 को जार्ज बुश अपनी पत्नी लारा बुश के साथ भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने 60 घंटे भारत में बिताए। बुश के इसी दौरे में भारत ने परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किया था।
8 of 10
Barak obama Manmohan Singh
- फोटो : PTI
बराक ओबामा, 2010 और 2015
बराक ओबामा अपने दोनों कार्यकाल में भारत पहुंचे। उन्होंने भारत की संसद को संबोधित भी किया और 26/11 के मुंबई हमले के पीड़ितों से भी मिले थे। इसी दौरे में ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का भी समर्थन किया था।
9 of 10
नरेंद्र मोदी बराक ओबामा
मई 2015 में ओबामा गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनकर दूसरी बार भारत पहुंचे थे। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर ओबामा का स्वागत किया था।
डोनाल्ड ट्रंप (2020)
बराक ओबामा के भारत दौरे के पांच साल बाद यानी साल 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की दो दिन की यात्रा पर आए थे। उनके साथ पत्नी मेलानिया, बेटी इंवाका और दामाद जारेज कुशनर भी थे। भारत में ट्रंप ने दिल्ली, आगरा और अहमदाबाद की यात्रा की थी। इतना ही नहीं ट्रंप अहमदाबाद में 22 किलोमीटर लंबे रोड शो में भी शामिल हुए थे। साथ ही पीएम मोदी के साथ वे 'नमस्ते ट्रम्प' कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। इसके तीन सालों बात अब जो बाईडन भारत आए हैं।
गौरतलब है कि आजादी के शुरुआती 53 साल में सिर्फ तीन अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का दौरा किया था। बाद के 23 साल में पांच यानी सभी आ चुके हैं। इनमें भी ओबामा दो बार आए।