फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरानाः प्रशासन ने रोकी यात्रा, तो संगीत सोम ने धमकाया- 15 दिन बाद फिर आऊंगा

Fri, 17 Jun 2016 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
कैराना के पलायन मुद्दे पर शुक्रवार को बीजेपी और सपा आमने-सामने आ गए। दोनों पार्टियों के नेताओं द्वारा यात्राएं निकाली गईं। प्रशासन ने इन दोनों ही यात्राओं को रोक दिया। बाद में बीजेपी के संगीत सोम ने कहा कि यदि कैराना से पलायन नहीं रुका तो वह फिर से ऐसी ही यात्राएं निकालेंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
sangeet som - फोटो : amar ujala
फिलहाल पुलिस प्रशासन ने सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम और सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान की यात्रा को रोक दिया है। प्रशासन ने पूरे इलाके में धारा 144 लागू करते हुए हंगामा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

3 of 8
sangeet som - फोटो : amar ujala
बता दें कि कैराना से हिंदुओं के पलायन के मुद्दे को लेकर भाजपा नेता और सरधना विधायक संगीत सोम ने कैराना तक निर्भया यात्रा निकालने की घोषणा की थी। हालांकि उनके इस कदम पर भाजपा में ही विरोध के सुर उठे हुए थे लेकिन विधायक यात्रा निकालने पर अड़े थे।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
वहीं संगीत सोम की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर जुटने लगे थे। इनमें से कुछ ऐसे भी थे जो हथियार लहरा रहे थे। समर्थकों के बीच पहुंचे संगीत सोम ने भी यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया था। सोम ने कहा हम अपना काम करेंगे पुलिस अपना काम करे।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
वहीं हालात से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्‍था की गई थी। पुलिस ने कस्बे के सभी रास्ते ब्लाक कर दिए थे। मुजफ्फरनगर हाइवे पर भी संगीत सोम की यात्रा को रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। जबकि खतौली इलाके में नहर पटरी कांवड़ मार्ग, सलावा और सथेड़ी में बैरिकेडिंग की गई।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
प्रशासन ने सरधना से आने वाले सभी रास्तों पर सीओ के नेतृत्व में फोर्स की तैनाती कर रखी थी। वहीं संगीत सोम की यात्रा के विरोध में किसान मजदूर संग़ठन के नेता गुलाम मोहम्मद जौला ने भी ऐलान कर दिया कि संगीत सोम ने पदयात्रा निकाली तो गांवों में विरोध करेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
हालांकि प्रशासन से बातचीत के बाद दोपहर 12 बजे के बाद सोम ने फिलहाल यात्रा स्‍थगित कर दी थी। वहीं सपा नेता अतुल प्रधान ने भी प्रशासन को ज्ञापन और फूल देकर यात्रा स्‍थगित कर दी। अतुल ने कहा हमें धारा 144 की जानकारी नहीं ‌थी।
विज्ञापन

8 of 8
कैराना
इसके पहले किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली थी। मुजफ्फरनगर हाइवे पर भी संगीत सोम की यात्रा को रोकने के लिए भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात थी। खतौली इलाके में नहर पटरी कांवड़ मार्ग, सलावा और सथेड़ी में बैरिकेडिंग की गई। वहीं संगीत सोम समर्थकों ने आरोप लगाया कि बीजेपी के समर्थकों को इस यात्रा में आने से रोका जा रहा है जबकि सपा की यात्रा में आने वाले लोग आसानी से आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें