यूपी में भाजपा के पक्ष में आए प्रचंड जनादेश के बीच कुछ सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे आए। सूबे में कम से कम पांच सीटें ऐसी हैं जहां विजेता प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया। भाजपा के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैय्या और पंकज सिंह रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करने वालों में शामिल हैं।
विज्ञापन
यूपी में 5 प्रत्याशियों ने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीता मुकाबला
2 of 6
मथुरा से भाजपा उम्मीदवार श्रीकांत शर्मा पहली बार चुनाव में उतरे और अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रदीप माथुर को 1,01,161 वोटों से मात दी।
विज्ञापन
यूपी में 5 प्रत्याशियों ने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीता मुकाबला
3 of 6
वहीं कुंडा से निर्दलीय प्रत्याशी राजा भैय्या ने भाजपा प्रत्याशी जानकी शरण को 1,03,647 वोटों से हराया। राजा भैय्या पिछली बार भी 88 हजार से अधिक वोटों से इस सीट पर विजयी रहे थे।
यूपी में 5 प्रत्याशियों ने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीता मुकाबला
4 of 6
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने भी धमाकेदार अंदाज में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। नोएडा सीट पर उन्होंने सपा के सुनील चौधरी को 1,04,016 वोटों से हराया।
विज्ञापन
यूपी में 5 प्रत्याशियों ने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीता मुकाबला
5 of 6
वहीं साहिबाबाद सीट पर भी जीत हार का अंतर एक लाख से अधिक रहा। यहां भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार शर्मा ने कांग्रेस के अमरपाल शर्मा को 1,50,685 वोटों से शिकस्त दी। खास बात यह है कि अमरपाल ने भी एक लाख से ज्यादा वोट हासिल किए।
यूपी में 5 प्रत्याशियों ने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीता मुकाबला
6 of 6
सूबे की राठ सीट पर भाजपा की मनीषा अनुरागी कांग्रेस के गयादीन अनुरागी को 1,04,643 वोटों से हराने में सफल रहीं।
डुमरियागंज में 171 वोटों से हुआ फैसला: यूपी में जहां पांच सीटों पर जीत-हार का अंतर एक लाख से ज्यादा रहा वहीं डुमरियागंज सीट का फैसला महज 171 वोटों से हुआ। यहां भाजपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सैयदा खातून को करीबी मुकाबले में हराया। राघवेंद्र को 67,227 व सैयदा खातून को 67,056 वोट हासिल हुए।