फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 1.0: कोरोना संकट के बीच फिर से खुले मंदिर, मस्जिद समेत सभी धार्मिक स्थल, देखें तस्वीरें

Mon, 08 Jun 2020 01:33 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
कालका जी मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : ANI
लॉकडाउन के दौरान करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद आज से अनलॉक 1.0 के तहत गृह मंत्रालय के आदेशों के अनुरूप धार्मिक स्थलों को फिर खोला गया है। इनमें नए नियमों के तहत प्रवेश दिया जा रहा है, जिसमें टोकन व्यवस्था का होना शामिल है।
 

खोले गए धार्मिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का उचित ध्यान रखा जा रहा है। तमाम सावधानियां बरतते हुए श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं, मंदिरों में प्रसाद आदि के वितरण पर रोक लगाई गई है। धार्मिक स्थलों के फिर से खुलने के बाद दिल्ली स्थित कालका जी मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 12
चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर को भी खोला गया - फोटो : ANI
मंदिरों के फिर से खुलने के बाद लोग बड़ी संख्या में पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे हैं। चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर को भी फिर से खोल दिया गया है। मंदिर प्रशासन ने सामाजिक दूरी के मद्देनजर बांस की बल्लियों को लगाया है, ताकि भक्त मूर्तियों को स्पर्श न करें।
विज्ञापन

3 of 12
बंगला साहिब गुरुद्वारे में दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु - फोटो : ANI
दिल्ली स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा को भी खोल दिया गया है। लोगों को मुख्य द्वार पर पहुंचने से पहले सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजेशन टनल (सुरंग) बनाई गई है। लोगों को बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। 

4 of 12
झंडेवालान मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : ANI
दिल्ली के झंडेवालान मंदिर को भी गृह मंत्रालय के आदेश के बाद फिर से खोला गया है। मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी गई। 
विज्ञापन

5 of 12
लोधी रोड स्थित साईं बाबा मंदिर - फोटो : ANI
दिल्ली के लोधी रोड स्थित साईं बाबा मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोला गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु मास्क लगाए हुए नजर आए। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं ने एहतियातन ग्लव्स पहना हुआ था। 
विज्ञापन

6 of 12
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर पहुंचे। सीएम ने यहां के गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। राज्य के अधिकतर मंदिरों को फिर से खोल दिया गया है। 
विज्ञापन

7 of 12
जामा मस्जिद नमाजियों के लिए फिर से खोला गया - फोटो : ANI
सरकार के आदेश के बाद दिल्ली की जामा मस्जिद को भी फिर से खोला गया है। यहां आने वाले नमाजियों को एहतियातन कहा गया है कि वह घर से चटाईयां लेकर आएं। वहीं, एक दिन पहले पूरे प्रांगण को सैनिटाइज किया गया था। 

8 of 12
श्री डोडा गणपति मंदिर - फोटो : ANI
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के बसावनगुड़ी में स्थित श्री डोडा गणपति मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोला गया है। मंदिर के बाहर सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए गोले बनाए गए, जिनके भीतर ही श्रद्धालुओं को खड़े होने की इजाजत है।

9 of 12
सेंट मेरी चर्च - फोटो : ANI
बंगलूरू के शिवाजी नगर स्थित सेंट मेरी चर्च को गृह मंत्रालय के आदेश के बाद फिर से खोला गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं को दूर-दूर बैठने को कहा गया, ताकि सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जा सके।  

10 of 12
स्वर्ण मंदिर में दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु - फोटो : ANI
सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं ने हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर), अमृतसर में प्रार्थना के लिए पहुंचना शुरू कर दिया। सरकार की अनुमति के बाद स्वर्ण मंदिर को फिर से खोला गया है। एक श्रद्धालु ने कहा कि हमें सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना चाहिए और मास्क पहनने से लेकर हाथों को सैनिटाइज करने जैसे उपायों को अपनाना चाहिए।  

11 of 12
फतेहपुरी मस्जिद - फोटो : ANI
दिल्ली स्थित फतेहपुरी मस्जिद को भी फिर से खोला गया है। मस्जिद में प्रवेश से पहले हाथों को सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को घरों पर ही नमाज पढ़ने को कहा गया है। 
विज्ञापन

12 of 12
छतरपुर मंदिर - फोटो : ANI
दिल्ली स्थित छतरपुर मंदिर में पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया। मंदिर के पुजारी ने कहा कि हम सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं। सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए फर्श को चिह्नित किया गया है। मंदिर में किसी भी तरह के प्रसाद की अनुमति नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें