फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला संसार को कारोबार से जोड़ने की अनूठी पहल, वाद्ययंत्र बनाने वालों को मिलेगा मंच

Mon, 04 Nov 2019 10:10 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सूफी गायिका सोनम कालरा - फोटो : Amar Ujala
भारत के मौजूदा संदर्भ में आज कला को कारोबार से जोड़ने की आवश्यकता है। भारतीय संस्कृति में जीवन के हर रंग को कला ने प्रभावित किया है इसलिए कला को आज उद्यम से अलग करके नहीं देखा जा सकता। यह बात नेशनल स्माल इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राम मोहन मिश्रा ने दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में कही।
विज्ञापन

2 of 6
इंटरनेशनल मेलोडी फाउंडेशन ने मंत्रालय के सहयोग से इस कार्यक्रम को आयोजित किया था। इस दौरान सूफी गायिका सोनम कालरा ने भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर एमएसएमई के सचिव डॉक्टर एके पांडा ने इस अनूठी पहल की सराहना की। बता दें कि भारत में ऐसे आयोजनों की अवधारणा राममोहन मिश्रा ने विकसित की है। इसमें कला और कारोबार के अंतर्निहित रिश्तों को सार्वजनिक मंच दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
फाउंडेशन के महासचिव डॉक्टर हरीश भल्ला ने इसकी जरूरत बताते हुए कहा कि दरअसल हिंदुस्तान में कला और कारोबार का रिश्ता सदियों से रहा है। यह इस देश में देह और आत्मा जैसे संबंध की तरह है। तभी तो ढोलक बनाने वाला खुद भी अच्छी ढोलक बजाता है, मृदंग और तबला बनाने वाला उन्हें बजाकर दिखाता है। यही हाल सारंगी, डफली, हारमोनियम, मंजीरे, खड़ताल, जल तरंग, बांसुरी और मटकी बजाने वालों का है।

4 of 6
उन्होंने कहा कि इन संगीत के उपकरणों को दिल के तारों से जोड़कर लोगों को सम्मोहित कर देने वाले कलाकारों को तो सारी दुनिया जानती है, लेकिन उन कला-शिल्पियों को कौन जानता है, जो कलाकारों के लिए इन वाद्ययंत्रों का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि यह ठीक वैसे ही है जैसे हम खादी के कपड़े, हथकरघे के दुशाले, शॉल, हस्त शिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प को कला से तो जोड़ देते हैं लेकिन उन सैकड़ों अनाम शिल्पकारों को याद नहीं रखते।
विज्ञापन

5 of 6
डॉक्टर पांडा ने कहा कि ऐसे कलाकारों को अब नेपथ्य में नहीं, मंच पर लाने की आवश्यकता है। फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष और फिल्मकार राजेश बादल ने मौजूदा माहौल में सूफी भावना का महत्व बताया। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को समूचे देश में विस्तार देने की जरूरत पर जोर दिया। फाउंडेशन की कार्यक्रम निदेशक पलक आहूजा और संयुक्त सचिव पूजा जैन ने समन्वय और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसके बाद सूफी गायिका सोनम कालरा ने अपनी सुरीली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के निदेशक सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी, क्रिकेटर बिशनसिंह बेदी, पंजाब के मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस इकबाल अहमद, भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय चौधरी, शिक्षाविद कैप्टन एल एस बहल, जानी मानी गायिका रश्मि अग्रवाल, कनाडा से आईं डॉक्टर स्नेह ठाकुर जैसे अनेक संगीत रसिक, सूफियाना संस्कारों में पले, बढ़े लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें