फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी कैबिनेट में 9 नए राज्यमंत्री शामिल, तस्वीरों में देखें

Sun, 03 Sep 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
1 of 10
oath taking ceremony - फोटो : ani
आज केंद्रीय कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित तीसरा विस्तार राष्ट्रपति भवन में किया गया है। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित इस विस्तार में 9 नए चेहरों को जगह दी गई है, जबिक 4 केंद्रीय मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है। आइए जानतें हैं इन नए चेहरों की प्रोफाइल के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 10
अश्विनी कुमार चौबे - फोटो : ani
1- अश्विनी कुमार चौबे
अश्विनी कुमार चौबे बिहार के बक्सर से लोकसभा सांसद हैं। वे मूल्यांकन की संसदीय समिति और ऊर्जा की स्थायी समिति के सदस्य हैं। चौबे केंद्रीय सिल्क बोर्ड के भी सदस्य हैं। वे बिहार विधानसभा के लिए लगातार पांच बार निर्वाचित हुए। चौबे आठ साल तक बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और स्वास्थ्य, शहरी विकास और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिम्मेदारी संभाली। 
विज्ञापन

3 of 10
शिव प्रताप शुक्ला - फोटो : ani
2-शिव प्रताप शुक्ला
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ग्रामीण विकास पर संसदीय स्थायी समिति के सदस्य हैं। वे लगातार चार बार 1989, 1991, 1993 और 1996 में यूपी विधानसभा के सदस्य रहे हैं। शुक्ला आठ साल तक यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। आपातकाल के दौरान वह 19 महीने तक जेल में रहे थे। 

4 of 10
वीरेंद्र कुमार - फोटो : ani
3- वीरेंद्र कुमार
वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं। वे छह बार लोकसभा सांसद रहे हैं। कुमार श्रम पर संसदीय स्थायी समिति के साथ ही लाभ के पद से जुड़ी संयुक्त समिति के अध्यक्ष हैं। कुमार राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के सदस्य भी हैं। जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कुमार आपातकाल के दौरान 16 महीने जेल में रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 10
अनंत कुमार हेगड़े - फोटो : ani
4- अनंत कुमार हेगड़े
अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से लोकसभा सांसद हैं। हेगड़े विदेश मामले और मानव संसाधन विकास से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति के सदस्य हैं। वे 28 साल की उम्र में पहली बार सांसद निर्वाचित हुए थे। लोकसभा में यह उनका पांचवां कार्यकाल है। वे ताइक्वांडो के खिलाड़ी रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
आरके सिंह - फोटो : ani
5-आरके सिंह
आरके सिंह बिहार के आरा से लोकसभा सांसद हैं। वे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, कार्मिक, पेंशन और जन शिकायत तथा विधि व न्याय से संबंधित संसदीय स्थायी समिति के सदस्य हैं। सिंह 1975 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। वे देश के गृह सचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ani
6- हरदीप सिंह पुरी
हरदीप सिंह पुरी 1974 बैच के आईएफएस रहे हैं। वह विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का अनुभव और विशेषज्ञता रखते हैं। वह एक थिंक टैंक रिसर्च एंड इनफॉरमेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज (आरआईएस) के चेयरमैन हैं। वह संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रहे हैं। इसके अलावा ब्राजील में राजदूत रहे हैं।

 

8 of 10
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : ani
7- गजेंद्र सिंह शेखावत
जोधपुर से भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत संसद की वित्त मामलों की स्थायी समिति के सदस्य हैं। वह फेलोशिप कमेटी के चेयरमैन भी हैं। एक प्रगतिशील किसान और टेकसेवी के रूप में शेखावत ग्रामीण समुदाय के लिए एक रोल मॉडल हैं। अपनी साधारण जीवनशैली वाले शेखावत प्रश्नोत्तर ब्लॉगिंग साइट पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं।

9 of 10
सत्यपाल सिंह - फोटो : ani
8- सत्यपाल सिंह सत्यपाल सिंह बागपत से लोकसभा के सांसद हैं। आंतरिक मामलों की स्थायी समिति और ऑफिस ऑफ प्रॉफिट की संयुक्त समिति के सदस्य हैं। 1980 बैच के महाराष्ट्र कॉडर के आईपीएस सत्यपाल सिंह मुंबई के पूर्व कमिश्नर रह चुके हैं। उन्होंने जनजातीय संघर्षों और नक्सलवाद पर बेस्ट सेलर किताब भी लिखी है। 
 
विज्ञापन

10 of 10
अल्फोंस कन्नथनम  - फोटो : ani
9-अल्फोंस कन्नथनम  केरल कैडर से 1979 बैच के आईएएस अधिकारी अल्फोंस जब दिल्ली विकास प्राधिकरण के आयुक्त थे तो दिल्ली में डेमोलिशन मैन के नाम से खूब चर्चित हुए थे और तकरीबन 15 हजार अवैध बिल्डिंग्स गिराकर डीडीए की जमीन खाली कराई थी। पेशे से वकील अल्फोंस जनशक्ति नामक एनजीओ भी चलाते हैं। इसके अलावा वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2017 की समिति के सदस्य हैं। उनकी चर्चित पुस्तक मेकिंग ए डिफरेंस है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें