Union Budget 2026: बजट 2026 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें केंद्रीय बजट 2026-27 की प्रति सौंपी। इस दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
1 of 7
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं
- फोटो : PTI
केंद्रीय बजट पेश करने के लिए संसद रवाना होने से पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को 'दही-चीनी' खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
2 of 7
वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2026-27 की प्रति राष्ट्रपति को सौंपी
- फोटो : PTI
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन पहुंची। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर केंद्रीय बजट 2026-27 की प्रति उन्हें सौंपी।
विज्ञापन
3 of 7
लाल बजट फोल्डर के साथ संसद के लिए रवाना हुईं वित्त मंत्री
- फोटो : PTI
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश करने के लिए पारंपरिक लाल 'बही-खाता' फोल्डर (टैबलेट) के साथ संसद के लिए रवाना हुईं। वे 11 बजे लोकसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेंगी।
4 of 7
बजट से पहले मीडिया को अभिवादन करती दिखीं वित्त मंत्री
- फोटो : PTI
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लाल बजट फोल्डर के साथ मीडिया के सामने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
संसद परिसर में सुरक्षा के बीच हाथ में बजट फोल्डर थामे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगे बढ़ती दिखीं। इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्रालय के अधिकारी भी दिखे।
विज्ञापन
6 of 7
प्रमुख आर्थिक टीम के साथ वित्त मंत्री ने पारंपरिक तस्वीर खिंचवाई
- फोटो : PTI
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने से पहले, अपनी प्रमुख आर्थिक टीम के साथ वित्त मंत्रालय में पारंपरिक तस्वीर खिंचवाई।
वित्त मंत्री ने पारंपरिक बही-खाते के साथ फोटो खिंचवाई
- फोटो : PTI
वित्त मंत्रालय परिसर में बजट पेश करने से पहले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पारंपरिक बही-खाते (बजट दस्तावेज) के साथ फोटो खिंचवाई।