मेरठ के गढ़ रोड स्थित शिवशक्ति नगर में बुधवार शाम तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया। मलबे में आठ लोगों के दबे होने की आशंका है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। मलबा हटाने के लिए पुलिस, नगर निगम और फायर ब्रिगेड के साथ सेना और एनडीआरएफ को भी लगाया गया है। इस हादसे का कारण निर्माणाधीन बिल्डिंग से सटे प्लाट में निजी अस्पताल के बेसमेंट के लिए जेसीबी से खुदाई करना बताया गया। डीएम ने अवैध निर्माण में साठगांठ की बात सामने आने पर एमडीए के दो अवर अभियंताओं और खुदाई करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
हादसा बुधवार शाम करीब 5:30 बजे का है। गढ़ रोड पर शिव शक्ति नगर में मुकेश गोयल का धर्मकांटा है। मुकेश द्वारा धर्मकांटे के पीछे तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा था। बिल्डिंग से सटे एक प्लाट में अस्पताल का बेसमेंट बनाने के लिए खुदाई चल रही है। जेसीबी बेसमेंट की खुदाई कर रही थी, तभी निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई। इसमें काम कर रहे मुनेश समेत आठ लोगों के मलबे में दबे होने की सचना से हड़कंप मच गया।
4 of 6
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों ने हंगामा करते हुए गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को हटाया और जेसीबी मंगवाकर मलबे हटाने में जुट गई। इस हादसे और मौके के हालात देखते हुए डीएम पंकज यादव व एसएसपी डीसी दूबे भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच, सेना और गाजियाबाद से एनडीआरएफ को भी बुला लिया गया। आर्मी, पुलिस, प्रशासन, नगर निगम समेत कई विभागों की टीम मलबे हटाने में लग गईं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
मलबे में दबे लोगों के परिजनों ने हंगामा कर दिया। एसएसपी ने लोगों को शांत करते हुए बताया कि मलबे में एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर टॉली, एक बाइक समेत आठ लोगों के दबे होने की आशंका है। टीमें मलबा हटाने में जुटी हैं। उसके बाद ही लोगों की संख्या का पता चल सकेगा।
डीएम पंकज यादव ने अवैध तरीके से बेसमेंट की खुदाई होने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर ठेकेदार द्वारा एमडीए के जेई पीयूष त्यागी और पीके गुप्ता से साठगांठ कर खुदाई करने की बात सामने आई है। इस पर उन्होंने एसएसपी को ठेकेदार और दोनों जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये हैं।