राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार को लेकर लंबी उथल-पुथल के बाद बीजेपी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कोविंद के नाम का ऐलान खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने की है।
शाह ने बताया कि पार्टी की ओर से इस संबंध में सहयोगी दलों के साथ ही कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और कई बड़े नेताओं से बात की गई है। अमित शाह ने बताया कि 23 तारीख को रामनाथ कोविंद की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन किया जाएगा। रामनाथ कोविंद के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के साथ फनी ट्विट्स भी आने शुरु हो गए हैं। देखें ट्विट्स...
विज्ञापन
2 of 9
ramnath kovind
- फोटो : रामनाथ कोविंद
रिषी ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर विपक्ष रामनाथ कोविंद की उम्मीदवारी का विरोध करती है, तो ये विपक्ष के लिए आत्महत्या जैसा होगा। ये मोदी का मास्टर स्ट्रोक है।
Classic entrapment by Modi 😂
Will be suicidal for opposition to oppose a Dalit face projected by BJP #RamnathKovind https://t.co/7UaKbNmiSc
— Rishi Bagree 🇮🇳 (@rishibagree) June 19, 2017
विज्ञापन
3 of 9
कोविंद के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आना शुरु हो गई हैं। पीएम मोदी ने कहा ट्वीट कर कहा कि रामनाथ कोविंद किसान के बेटे हैं। उन्होंने आगे बढ़कर पब्लिक की सर्विस की और गरीबों के लिए काम किया है।
4 of 9
इस बीच सोशल मीडिया पर फनी ट्विट्स की भरमार भी लग गई है। एक शख्स ने शाहरुख की वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मीडिया और उसके विश्वसनीय सूत्रों को चिढ़ाते हुए अमित शाह।
Amit Shah mocking the media and it's trusted sources with the President pick of #RamnathKovind pic.twitter.com/eg1xJEoiim
— Udta Yogi (@UdtaLiberal) June 19, 2017
विज्ञापन
5 of 9
done
किसी को राष्ट्रपति उम्मीदवार की जरा भी जानकारी नहीं होने पर एक शख्स ने ट्वीट करके चुटकी ली कि अब दिखा बीजेपी का असली चेहरा... एक ही झटके में विपक्ष के चारों खाने चित्त
विज्ञापन
6 of 9
done
एक दम अलग नाम सामने आने पर एक शख्स ने लिखा कि मीडिया पर तंज कसते हुए काह कि सरकार इसे कहते हैं, सूत्रों के मुताबिक कहने वाों को ढूंढिए और पूछिए। वहीं किसी ने लाल कृष्ण आडवाणी पर भी चुटकी ली।
विज्ञापन
7 of 9
बीजेपी के महासचिव ने कोविंद को अजातशत्रु कहा है और उनका कहना है कि इनके नाम पर कोई भी इनकार नहीं कर सकता, क्योंकि उनकी छवि बहुत साफ है।
8 of 9
बिहार में बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने कहा कि रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाना एक सही फैसला है। वे एक उदारवादी नेता और संविधान के भी अच्छे जानकार हैं, इसलिए उन्हें चुना जाना एक सही फैसला होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले बिहार के गर्वनर जाकिर हुसैन देश के राष्ट्रपति बने थे अब कोविंद भी बनने जा रहे हैं।