फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभा डे के ट्वीट से बदल गई 180 किलो के शख्स की जिंदगी

Sat, 04 Mar 2017 04:05 PM IST
amarujala.com- हर्षित गौतम
विज्ञापन
1 of 8
daulatram jogwat - फोटो : ANI
किसी का ताना, किसी की जिंदगी बदल सकता है। ऐसा ही हुआ एक ऐसे शख्स के साथ जो अपनी बीमारी के चलते मोटापे की समस्या से जूझ रहा था। शख्स का नाम है मध्यप्रदेश के नीमच में तैनात इंस्पेक्टर दौलतराम जोगावत। जोगावत का वजन 180 किलो के करीब है।
विज्ञापन

2 of 8
दौलतराम
मशहूर लेखिका शोभा डे ने गलती से बीएमसी चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश के इंस्पेक्टर दौलतराम की तस्वीर ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट में एमपी के इस पुलिसवाले की तस्वीर यह कहकर सोशल मीडिया पर डाल दी थी कि 'ये है मुंबई में आज पुलिस का भारी बंदोबस्त।'
विज्ञापन

3 of 8
शोभा डे - फोटो : Getty Images - file
शोभा डे के ट्वीट से दुखी दौलतराम ने इसकी शिकायत आला अफसरों से की थी। उन्होंने शोभा डे से कहा था, 'अगर मैडम की इच्छा हो तो वो मेरे इलाज के लिए पैसे दे सकती हैं। कौन पतला होना नहीं चाहता है?' आपको बता दें कि ट्वीट के बाद शोभा डे की सोशल मीडिया पर खूब खिंचाई हुई थी। 

4 of 8
- फोटो : ANI
लेखिका की पोस्ट से आहत दौलतराम ने कहा था कि उनका वजन 180 किलो है और वह ज्यादा खाने की वजह से नहीं, बल्कि इन्सुलिन के असंतुलन की वजह से हुआ है। 1993 में गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन के बाद लगातार उनका वजन बढ़ने लगा था।
विज्ञापन

5 of 8
सोशल मीडिया पर एक पुलिसवाले का उड़ता हुआ मजाक मुंबई के सर्जन मुफ्फजल लकड़ावाला तक पहुंचा।
विज्ञापन

6 of 8
'सेंटर फॉर ओबेसिटी डाइजेस्टिव सर्जरी' की टीम उन्हें उन्हें मुंबई लेकर आई। देश के मशहूर डॉक्टर मुफज्जल लकड़ावाला ने शुक्रवार को जोगावत की सर्जरी की। जोगावत का आॉपरशन ढाई घंटे तक चला।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : ANI
ऑपरेशन के बाद लकड़ावाला ने कहा कि"उनको शुगर है, ब्लड-प्रेशर की बीमारी है। जोगावत इस साल के आखिर तक 80 किलो वजन घटा लेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
दौलतराम
मध्य प्रदेश के नीमच में तैनात दौलतराम इन दिनों अस्पताल में हैं और काफी खुश हैं। उन्होंने मुंबई आने से पहले अपने साथियों से कहा था कि अगर उनका वजन घट जाता है तो उन्हें खुशी होगी। आपको बता दें कि इससे पहले VLCC की वंदना लूथरा ने भी उनका वजह घटाने का दौलतराम को ऑफर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें