फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndvsAus: भारतीय टीम की दशा देख बोले दर्शक, 'वीरू पाजी प्लीज वापस आ जाओ'

Sat, 04 Mar 2017 01:48 PM IST
amarujala.com- विक्रान्त सिंह
विज्ञापन
1 of 6
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बंगलूरू में आज दूसरे टेस्ट मैच शुरू हुआ है। पुणे टेस्ट मैच की तरह इस मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों को खराब प्रदर्शन जारी है। ओपनिंग करने आए अभिनव मुकुंद तो तीसरे ही ओवर में बिना रन बनाए चलते बने। लंच तक भारत ने 27.5 ओवर में दो विकेट खो कर 72 रन बनाए है।

भारत के इस खराब प्रदर्शन को देखकर लोगों को भारतीय टीम के पुराने दिन याद आ रहे हैं जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रोक कर मैच जीता करती थी। कोई सहवाग को याद कर रहा है तो कोई कह रहा है कि भारतीय बल्लेबाजों को खाने की जल्दी थी। आइए देखते हैं लोगों ने टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर सोशल मीडीया पर लोगों ने क्या कहा-

 
विज्ञापन

2 of 6
दूसरे टेस्ट मैच में मुरली विजय की जगह टीम में शामिल किए अभिनव मुकुंद ओपनिंग करने आए थे, लेकिन वो तीसरे ही ओवर में वो बिना एक भी रन बनाए आउट हो गए। मुकुंद के आउट होने से दुखी एक भारतीय प्रशंसक ने वीरेन्द्र सहवाग को याद करते हुए लिखा, 'वीरू पाजी कृपया संन्यास से वापस आ जाओ।'

 
विज्ञापन

3 of 6
पुजारा के आउट होने के बाद जहां कई प्रशंसक दुखी थे तो वहीं कुछ खुशी का इजहार भी कर रहे थे। ऐसे ही एक प्रशंसक सौरव दास ने लिखा, 'और अब इंतजार खत्म हो गया। मैं इससे ज्यादा उत्साहित कभी नहीं था। विराट कोहली जल्दी आओ और आस्ट्रेलिया की ऐसी की तैसी कर दो।' हालांकि विराट कोहली ने जल्दी आउट हो अपने इस प्रशंसक को नाराज कर दिया।

 

4 of 6
पुजारा की धीमी बैटिंग पर तंज कसते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'जरूरत से ज्यादा सावधानी के चलते पुजारा को अपने विकेट खोना पड़ा। बल्लेबाजी वाली पिच पर भारत बल्लेबाजी नहीं करने के चलते आउट हो रहा है।'

 
विज्ञापन

5 of 6
वहीं लंच से ठीक पहले पुजारा के आउट होने पर एक  ट्विटर यूजर ने व्यंग्य कसते हुए लिखा, 'पुजारा को भूख लगी थी इसलिए वे लंच से पहले ही आउट होकर चले गए। उम्मीद करता हूं कि कोहली अच्छे से खा कर आएंगे और पिच पर देर तक टिकेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक ट्विटर यूजर ने भारतीय सलामी जोड़ी पर टिप्पणी करते हुए लिखा, 'मेरे पिता पहले मैच के दौरान 'कितने हुए' पूछा करते थे, लेकिन अब वो 'कितने गए' पूछते हैं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें