जानिए कैसा है डोनाल्ड ट्रंप का परिवार
अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से पहले डोनाल्ड ट्रंप की पहचान एक अरबपति उद्योगपति के रूप में होती थी। मगर अब उनकी पहचान दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति के रूप में है। जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो उन्होंने सबसे पहले अमेरिकी जनता को संबोधित करते हुए कहा, "मैं अमेरिका से बहुत प्यार करता हूं, मैं सभी अमेरिकी नागरिकों का राष्ट्रपति हूं। मेरी जीत उनकी जीत है जो अमेरिका से प्यार करते हैं। हम अमेरिका का सपना पूरा करेंगे।'
चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने परिवार के लिए कहा, 'मेरा परिवार बहुत शानदार है, मैंने अपने माता-पिता से बहुत कुछ सीखा है। पत्नी लारा का दिल से शुक्रिया करता हूं।' तस्वीरों में अकसर आपने ट्रंप और मेलानिया ट्रंप को देखा होगा, आइए जानते हैं 5 बच्चे, 2 बेटियां, 1 दामाद, 2 बहू और 5 पोते-पोती 2 नाती और 1 नातिन वाले डोनाल्ड ट्रंप के परिवार के बारे में,
डोनाल्ड ट्रंप की पत्नियां,
- इवाना जेल्वीकोवा।
- मार्ला मेपल्स।
- मेलानिया ट्रंप।
पहली शादी इवाना जेल्वीकोवा उर्फ इवाना ट्रंप से की जो पेशे से ओलंपिक खिलाड़ी थीं। साल 1977 में उन्होंने इवाना जेल्वीकोवा से विवाह कियाइवाना से उन्हें तीन बच्चें हैं, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इवांका और एरिक। दूसरी शादी उन्होंने 1993 में मार्ला मेपल्स से की। मार्ला मेपल्स अभिनेत्री हैं। मार्ला मेपल्स से उन्हें एक बेटा टिफनी है जबकि उन्होंने 1995 में तीसरी शादी मेलानिया से की। मेलानिया ट्रंप पेशे से मॉडल हैं। मेलानिया से डोनाल्ड ट्रंप को एक बेटा बैरन है।
ट्रंप की दो बेटियां इवांका ट्रंप और टिफनी ट्रंप हैं।
इवांका ट्रंप और टिफनी ट्रंप हैं। जो पिता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं चाहे चुनावी अभियान हो या फिर पिता का बिजनेस प्लान।
ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने जैरेड कुशनर से शादी की है।
दूसरी पत्नी और बच्चा
- माता-पिता- डोनाल्ड ट्रंप और मार्ला मेपल्स।
- नाम- बेटी का नाम टिफनी।
टिफनी ट्रंप-
डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी पत्नी मार्ला मेपल्स है, दोनों की इकलौती संतान टिफनी हैं।
तीसरी पत्नी और बच्चा।
- माता-पिता- डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप।
- नाम- बेटे का नाम विलियम बैरन।
बैरन ट्रंप-
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की इकलौती संतान हैं बैरन ट्रंप। अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहुत सारे चुनावी प्रचार में नजर आए हैं बैरन ट्रंप।
इवांका ट्रंप-
- डोनाल्ड ट्रंप और इवाना जेल्वीकोवा की इकलौती बेटी हैं इवांका ट्रंप।
- डोनाल्ड ट्रंप की सबसे ज्यादा चर्चित बेटी है इवांका ट्रंप।
- ट्रंप के व्यापार से लेकर राजनीति में सहयोग करती हैं इवांका।
- मॉडलिंग की दुनिया में किस्मत आजमा चुकी हैं और टीवी शो "द अप्रेंटिस" में जज की भूमिका भी निभा चुकी हैं।
- इवांका ट्रंप ने जेरड कुशनर से शादी की और यहूदी धर्म को अपना लिया।
- इवांका की पहचान एक बिजनेसवुमन, लेखक और मॉडल के तौर पर है।
जैरेड कुशनर (इवांका ट्रंप के पति)-
डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी इवांका ट्रंप के पति हैं। करीब दस सालों से न्यूयॉर्क में साप्ताहिक अखबार निकालते हैं। इवांका ट्रंप और जैरेड कुशनर की शादी वर्ष 2009 में हुई। दोनों के तीन बच्चे हैं। एक बेटी और दो बेटे हैं। इवांका ट्रंप अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप की मुख्य सलाहकार की भूमिका में रहती हैं। साथ साथ अपने पिता के बिजनेस में सहयोग भी करती है।
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर-
डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पहली पत्नी इवाना जेल्वीकोवा के सबसे बड़े बेटे हैं। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपने पिता की कंपनी में सह-अध्यक्ष हैं।
वेनिसा ट्रंप (डोनाल्ड ट्रंप जूनियर)-
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी हैं। 2005 में उनकी शादी डोनाल्ड ट्रंप जूनियर से हुई थी। बचपन से ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी।
एरिक ट्रंप-
डोनाल्ड ट्रंप और इवाना जेल्वीकोवा की तीसरी संतान हैं एरिक ट्रंप।
लारा युनास्का (एरिक ट्रंप की पत्नी )-
लारा युनास्का एरिक ट्रंप की पत्नी हैं। 2014 में उन्होंने एरिक ट्रंप से शादी की थी। वो ट्रंप फाउंडेशन से जुड़ी हुई हैं। यह टीवी जगत से हैं।
काई ट्रंप (डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की बेटी )-
काई ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप जूनियर वेनिसा ट्रंप की बड़ी बेटी हैं और डोनाल्ड ट्रम्प की पोती हैं।
लुका ट्रंप ( एरिक ट्रंप की बेटी)-
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर वेनिसा ट्रंप के पांच बच्चें हैं। काई ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप जूनियर वेनिसा ट्रंप की छोटी बेटी हैं।