फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे बाद फिर सुलगी वाराणसी जिला जेल, मारपीट और आगजनी

Mon, 04 Apr 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
जिला जेल का माहौल 30 घंटे बाद रविवार रात एक बार फिर तल्ख हो उठा। शनिवार के बवाल के दौरान जेल प्रशासन का सहयोग करने का आरोप लगाते हुए बंदियों ने बैरक नंबर आठ में बंदी राइटर हरेंद्र सिंह की पिटाई कर दी। मारपीट और हंगामे के दौरान हिंसक हुए बंदियों ने कहा कि डीएम के कहने के बावजूद आखिर उनके खिलाफ नामजद मुकदमा कैसे दर्ज हुआ। डीआईजी जेल एसके श्रीवास्तव की मौजूदगी में ही मारपीट की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

चौबीस घंटे बाद फिर सुलगी वाराणसी जिला जेल, मारपीट और आगजनी

2 of 6
varanasi - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
घटना की जानकारी तत्काल जिलाधिकारी को दी गई। थोड़ी ही देर में शहर भर के थानों की फोर्स जेल पहुंच गई। फोर्स अंदर न घुसे, इसका दबाव बनाने के लिए बंदियों ने पांच नंबर बैरक में आग लगा दी। हालांकि, जेल प्रशासन ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। इसके बाद फोर्स ने सभी बैरकों में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाकर उपद्रवियों को शांत कराया।
विज्ञापन

चौबीस घंटे बाद फिर सुलगी वाराणसी जिला जेल, मारपीट और आगजनी

3 of 6
varanasi - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
जिला कारागार में शनिवार को सुबह नौ से 4:30 बजे तक मारपीट, पथराव, तोड़फोड़ और फायरिंग के दौरान कुछ बंदी ऐसे भी थे जो बवालियों को शांत करा रहे थे। बताया जाता है कि रविवार को शांत कराने वाले बंदी बवालियों के निशाने पर थे। इसी खुन्नस में बैरक नंबर आठ में बंदी राइटर हरेंद्र सिंह की पिटाई की गई।

चौबीस घंटे बाद फिर सुलगी वाराणसी जिला जेल, मारपीट और आगजनी

4 of 6
varanasi - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
इसी दौरान बैरक नंबर दो, पांच, 12 और 13 के बंदी भी हंगामा करने लगे। शहर भर के थानों की फोर्स, पीएसी और क्राइम ब्रांच के जेल पहुंचने की जानकारी मिलते ही बंदियों ने पांच नंबर बैरक में कागज और कंबल इकट्ठा कर आग लगा दी ताकि कोई बैरकों की तरफ न आए। इसकी जानकारी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और फायर फैंटम दस्ता भी जेल पहुंच गया।
विज्ञापन

चौबीस घंटे बाद फिर सुलगी वाराणसी जिला जेल, मारपीट और आगजनी

5 of 6
varanasi - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
तब तक जेल के भीतर के अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया गया और घायल बंदी राइटर हरेंद्र को जेल अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद फोर्स ने बैरकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रात पौने दस बजे के लगभग अनियंत्रित हुई स्थिति 11 बजे तक पूरी तरह से काबू में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौबीस घंटे बाद फिर सुलगी वाराणसी जिला जेल, मारपीट और आगजनी

6 of 6
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
जिला जेल में शनिवार को बंदियों की सभी मांगें जिला प्रशासन ने मान ली थी। अधिकारियों के बीच चर्चा रही कि इसी से बंदियों का मन बढ़ गया था। उन्हें लगा कि रविवार को भी वे मनमानी कर ले जाएंगे। हालांकि वे भूल गए थे कि शनिवार को उनकी हर बात प्रशासन इसलिए मान रहा था क्योंकि जेल अधीक्षक उनके कब्जे में थे और रविवार को स्थिति ठीक इसके विपरीत थी। इसी कारण बंदियों का दांव उल्टा पड़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें