फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एनआईए अधिकारी को बच्चों के सामने मार दी 21 गोलियां, तस्वीरें

Sun, 03 Apr 2016 04:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
1 of 5
तंजील अहमद पर 9 एमएम पिस्टल से किया गया हमला - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
एनआईए के डिप्टी एसपी व पठानकोट आतंकी हमले की जांच से जुड़े तंजील अहमद की बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिस वक्त हमलावर उन पर गोलियां बरसा रहे थे उस वक्त उनके साथ उनके दो बच्चे और पत्नी भी वैगन-आर कार में मौजूद थे। इस हमले में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई थी जिसके बाद उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

बिजनौर जिले के ही सहसपुर के रहने वाले थे

2 of 5
परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
जिस वक्त उन पर हमला किया गया उस समय तंजील अहमद एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मारे गए डीएसपी बिजनौर जिले के ही सहसपुर के रहने वाले थे। पत्नी और दो बच्चों के साथ वैगन-आर कार से शादी समारोह में शामिल होने स्योहारा गए थे। लौटते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को निशाना बना कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

तंजील अहमद को करीब 12 गोलियां लगीं

3 of 5
तंजील अहमद बिजनौर के ही रहने वाले थे - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
बदमाशों ने 9 एमएम की पिस्टल से गोलियां चलाई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक तंजील अहमद को करीब 12 गोलियां लगीं जिनमें से 9 गोलियां शरीर के पार हो गईं। बाद में उनकी मुरादाबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई। यह वारदात सहसपुर पुलिस चौकी से मात्र पचास मीटर की दूरी पर हुई।

कई अहम जांच से जुड़े थे तंजीम

4 of 5
9 गोलियां हो गई शरीर के आर-पार - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
बताया जाता है कि तंजील अहमद पठानकोट आतंकी हमले की जांच दल में शामिल थे। इसके अलावा वह कुछ दिनों पहले बिजनौर में बम बनाते समय हुए विस्फोट की भी जॉच से जुड़े थे। इसमें आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आई थी। हालांकि, पठानकोट हमले की जांच समिति से जुड़े होने की बात से एनआईए के आईजी ने इनकार किया है।
विज्ञापन

5 of 5
वैगन-आर कार में सवार था पूरा परिवार - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
तंजील अहमद के एक करीबी दोस्त जहीन अख्तर ने बताया कि तंजील अहमद पठानकोट आतंकी हमले की जांच टीम में शामिल थे और इसलिए उन्हें आतंकियों ने निशाना बनाकर उनकी हत्या कर दी। उनके मुताबिक हमलावरों ने उन्हें नजदीक से कई गोलियां मारी है।
Next
AU ऐप में पढ़ें