फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास के इन 10 योद्धा घोड़ों की तरह 'शक्तिमान' को नहीं भुला पाएगी दुनिया

Thu, 21 Apr 2016 07:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
घोड़े जो योद्धा कहलाए - फोटो : wonderslist.com
पुलिस के घोड़े शक्तिमान के दम तोड़ने से पशुप्रेमियों की आंखें नम हैं। एक नेता की क्रूरता का शिकार हुआ जांबाज घोड़ा शक्तिमान अब चंद स्मारकों, जगहों के नामकरणों और समय के साथ धुंधली होने वाली यादों में बचा रह जाएगा। देखा जाए तो दुनिया के आरंभ से ही पशुओं और इंसानों की दोस्ती रही है। खासकर वर्चस्व की लड़ाईयों में घोड़ों ने इंसानों का बखूबी साथ दिया। शक्तिमान भी ऐसे चंद जांबाज घोड़ों में से एक था। उसकी शहादत पर समर्पित इतिहास के उन घोड़ों को फिर से याद कर लेते हैं जिनकी टापों से जंगल, पहाड़, ऊची चट्टानें भी दहल गईं। जिन्होंने युद्धों को जीतने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

घोड़े जो योद्धा कहलाए

2 of 11
चेतक - फोटो : wonderslist.com
युद्ध के जांबाज घोड़ों का जिक्र होगा तो कोई राजपूत शासक महाराणा प्रताप के चेतक को नहीं भुला सकता। इंतिहास के पन्नों, दंतकथाओं और किवदंतियों पर गौर करें तो चेतक हवा से बातें करता था। 21 जून 1576 में हल्दीघाटी के युद्ध में चेतक जख्मी हो गया था जिससे उसकी मौत हो गई। युद्ध राजपूतों और मुगलों के बीच लड़ा गया था। बाद में महाराणा प्रताप ने हल्दीघाटी में चेतक का स्मारक बनवाया। इसे आज भी राजस्थान के राजस्मंद में देखा जा सकता है। चेतक आज भी कविताओं, कहानियों और लड़ाई के अमर कथाओं में जिंदा है। अंग्रेजी में चेतक 'ब्लू हॉर्स' के नाम से भी मशहूर है।
विज्ञापन

घोड़े जो योद्धा कहलाए

3 of 11
सरजेंट रैकलैस - फोटो : wonderslist.com
तस्वीर मादा घोड़े यानी एक घोड़ी की है। नाम है सरजेंट रैकलैस। मंगोलियन ब्रीड की रैकलैस को साल 1952 अमेरिका ने अपनी सेना में शामिल किया। कोरिया से युद्ध के दौरान और साल 1953 में आउटपोस्ट वेगस के युद्ध के दौरान रैकलैस ने घायलों और असलहों को ढोने में जबरदस्त साहस और क्षमता का परिचय दिया। एकबार एक दिन में रैकलैस ने अकेले ही 51 फेरे लगा डाले। रैकलेस को सरजेंट की उपाधी से सम्मानित किया गया और साल 1954 में वो रिटायर हो गई। अमेरिका की लाइफ मैगजीन ने रैकलैस को अमेरिका के आल टाइम 100 हीरो में शामिल किया था। साल 1968 में रैकलैस ने दुनिया को अलविदा कहा।

घोड़े जो योद्धा कहलाए

4 of 11
कोमांचे - फोटो : wonderslist.com
रैकलैस की तरह जांबाज घोड़े कोमांचे को साल 1968 में अमेरिका सेना में शामिल किया गया। कोमांचे योगदानों को देखते हुए साल 1887 में सेकेंड कमांडिंग ऑफिसर का दर्जा दिया गया। साल 1891 में जब कोमांचे दुनिया से रुख्सत हुआ तो पूरे सम्मान के साथ उसका सैन्य अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

घोड़े जो योद्धा कहलाए

5 of 11
सिनसिन्नाटी - फोटो : wonderslist.com
अमेरिकी सेना में ही शामिल सिनसिन्नाटी अपनी रफ्तार की वजह से लोकप्रिय हुआ।
विज्ञापन

घोड़े जो योद्धा कहलाए

6 of 11
कोपेनहेगन - फोटो : wonderslist.com
वेलिंगटन के नवाब लॉर्ड ऑर्थर वेल्लेसली का घोड़ा कोपेनहेगन भी इतिहास के पन्नों में अपनी जगह बना सका। कोपेनहेगन पर ब्रिटेन की जीत के चलते उसे ये नाम मिला।
विज्ञापन

घोड़े जो योद्धा कहलाए

7 of 11
पालोमो - फोटो : wonderslist.com
लैटिन अमेरिका का पालोमो। 

घोड़े जो योद्धा कहलाए

8 of 11
मरेंगो - फोटो : wonderslist.com
फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट का घोड़ा मरेंगो।

घोड़े जो योद्धा कहलाए

9 of 11
काजतांका - फोटो : wonderslist.com
पोलैंड की घोड़ी काजतांका का नाम भी इतिहास में दर्ज है।

घोड़े जो योद्धा कहलाए

10 of 11
ट्रैवलर - फोटो : wonderslist.com
अमेरिकी सिविल वॉर के दौरान जनरल रॉबर्ट ई. ली का घोड़ा ट्रैवलर।
विज्ञापन

घोड़े जो योद्धा कहलाए

11 of 11
ब्यूसफेलस - फोटो : wonderslist.com
अलेक्जेंडर द ग्रेट का ब्यूसफेलस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें