पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर लोकसभा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मौजूद रहे। इस दौरान आडवाणी और सोनिया गांधी ने एक दूसरे का अभिवादन किया।