फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ गर्भवती हुई थीं अस्पताल की नौ नर्सें, अब बच्चों को दिया जन्म, वायरल हुई तस्वीर

Tue, 20 Aug 2019 12:25 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रसव ईकाई की 9 नर्सों ने बच्चों को दिया जन्म - फोटो : Carly Murray Photography/Maine Medical Center
कुछ महीने पहले अमेरिका के पोर्टलैंड में एक बेहद ही दिलचस्प मामला सामने आया था, जिसमें एक अस्पताल की नौ नर्सें एक ही समय में गर्भवती हो गई थीं। अब उन सभी नर्सों ने बच्चों को जन्म दे दिया है। इन सभी की तस्वीरें एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
मेन मेडिकल सेंटर, पोर्टलैंड - फोटो : mainehealth.org
दरअसल, सभी नर्सें मेन मेडिकल अस्पताल के लेबर एंड डिलिवरी यूनिट (प्रसव इकाई) में काम करती थीं। अस्पताल प्रशासन ने खुद ही उनकी तस्वीरें अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए खास तरह से बधाई दी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
अस्पताल की 9 गर्भवती नर्सों में से 8 नर्सें - फोटो : Maine Medical Center
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी गर्भवती नर्सों की डिलिवरी अप्रैल और जुलाई के बीच में होनी थी और हुआ भी ऐसा ही। नर्सों के इन सभी बच्चों की उम्र 3 हफ्ते से लेकर 3.5 महीने तक है। 

4 of 5
अस्पताल की 9 गर्भवती नर्सें - फोटो : Maine Medical Center
नर्सों की गर्भावस्था के दौरान की जो तस्वीरें वायरल हुई थीं, उसमें सभी अस्पताल की ड्रेस में ही नजर आ रही थीं। सभी ने अपने-अपने हाथ में एक कार्ड भी लिया हुआ था, जिस पर उनकी डिलिवरी की तारीख लिखी हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
सबसे खुशी की बात ये थी कि गर्भावस्था के दौरान सभी नर्सें एक-दूसरे का ख्याल रखती थीं। अस्पताल प्रशासन ने भी एक बयान जारी करते हुए बताया था कि नर्सें एक-दूसरे का साथ दे रही हैं। साथ ही हम भी नर्सों को लेकर संजीदा हैं। वह अस्पताल की प्रसव इकाई में काम कर रही हैं और तब तक करती रहेंगी, जब तक कि वे मां नहीं बन जातीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें