फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान, पढ़ें यूक्रेन संकट समेत अन्य अहम समाचार सिर्फ एक क्लिक पर

Sun, 20 Mar 2022 09:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
देश-दुनिया से रविवार को कुछ अहम खबरें सामने आईं। इसमें देश की बात करें तो मणिपुर के मुख्यमंत्री का एलान, गोवा में सरकार गठन की तैयारी और कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के दो डोज के बीच का गैप कम करने की सिफारिश सबसे अहम रही। वहीं, दुनिया में  रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग चर्चा की विषय बनी रही। हम आपको बता रहे हैं आज की बड़ी खबरें सिर्फ एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 7
एन बीरेन सिंह दूसरी बार बनेंगे मणिपुर के सीएम। - फोटो : अमर उजाला।
बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मणिपुर के सीएम बने
मणिपुर के अगला मुख्यमंत्री का नाम अब साफ हो गया है। मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है। बीरेन सिंह अब लगातार दूसरी पर राज्य में सत्ता की बागडोर अपने हाथ में लेंगे। रविवार को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू की मौजूदगी में हुई बैठक में बीरेन सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई। हालांकि, शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 7
कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच का बढ़ता गैप। - फोटो : अमर उजाला/सोनू कुमार
अब जल्दी लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज
भारत में टीकाकरण के नियम तय करने के लिए सरकार की ओर से गठित टास्क फोर्स एनटीएजीआई (NTAGI) ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच की अवधि को कम करने का प्रस्ताव दिया है। बताया गया है कि NTAGI ने कोविशील्ड की पहली डोज के 8-16 हफ्तों बाद दूसरी डोज लगाने के फॉर्मूले को मंजूरी दी है। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 7
प्रमोद सावंत भाजपा को फिर से सत्ता में लाने में कामयाब रहे। - फोटो : अमर उजाला
गोवा में भाजपा कल करेगी सरकार बनाने का दावा
गोवा में भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 23 से 25 मार्च के बीच हो सकता है। इसके लिए भाजपा कल यानी सोमवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
यूक्रेन संकट - फोटो : social media
यूक्रेन में स्कूल पर गिराई हाइपरसोनिक मिसाइल
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के 25वें दिन पुतिन की सेना और अधिक आक्रामक हो गई है। मारियूपोल के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, रूसी सेना ने एक स्कूल के ऊपर बम गिरा दिया है, जिसके चलते मलबे में कई लोग दब गए हैं। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में करीब 400 लोगों ने शरण ली हुई थी। अभी तक किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
द कश्मीर फाइल्स। - फोटो : amar ujala
अमेरिका में भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने लहराया परचम
देश भर में धूम मचा रही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अमेरिका में भी हंगामा कर दिया है। भारत की तरह वहां भी इसे दिखा रहे सिनेमाघरों की संख्या में चार गुना इजाफा हो चुका है। फिल्म की कमाई वहां दिखाई जा रही तमाम अंग्रेजी फिल्मों से भी आगे निकलने लगी है। और, इस सप्ताहांत तो फिल्म यूएसए बॉक्स ऑफिस की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शरद यादव और तेजस्वी यादव। - फोटो : Amar Ujala
शरद यादव की पार्टी का राजद में विलय
बिहार की राजनीति में एक बार फिर से बड़ा उलटफेर हुआ है। 2018 में नीतीश कुमार से अलग होकर अलग पार्टी बनाने वाले शरद यादव की अब लालू यादव के साथ शुरू हुई उनकी 25 साल पुरानी राजनीतिक दुश्मनी भी खत्म हो गई। दिल्ली स्थित अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अपनी पार्टी एलजेडी का राजद में विलय कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें