फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास 'मिलन' में दिखेगी भारत की ताकत, आज से यूपी बोर्ड की परीक्षा; सुर्खियां

Wed, 18 Feb 2026 06:10 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज विशाखापत्तनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के जरिये भारत की नौसैनिक का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सलामी लेंगी। वहीं, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी, जिसमें 53 लाख से ज्यादा छात्र भाग लेंगे। सुप्रीम कोर्ट में आज ईडी की याचिका पर सुनवाई होगी, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़े मामले पर भी सुनवाई होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू धर्म में लौट रहे लोगों का ध्यान रखने पर जोर दिया, वहीं प्रगति मैदान में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में हाई सिक्योरिटी जोन से एआई वियरेबल चोरी की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया। चार राज्यों और पुडुचेरी में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं। 27 शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है, जिससे रबी की फसलों पर प्रतिकूल असर का खतरा बढ़ गया है। भारत और फ्रांस ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' में बदलते हुए रक्षा, तकनीक और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में बड़े समझौते किए। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय क्रिकेट टीम दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। एक क्लिक पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन

2 of 12
मिलन-2026 - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
IFR Milan: आज गरजेंगे मिग-29के, एलसीए तेजस और पी-8आई टोही विमान; राष्ट्रपति लेंगी अंतरराष्ट्रीय बेड़े की सलामी
सिटी ऑफ डेस्टिनी कहे जाने वाले विशाखापत्तनम के समुद्री तट पर बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) के जरिये दुनिया को भारत की बढ़ती नौसैनिक शक्ति का परिचय देंगी। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार शाम विशाखापत्तनम पहुंची। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
UPMSP Exam 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 8033 केंद्रों पर नकल रोकने के विशेष इंतजाम
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। इस बार परीक्षा अवधि लगभग 15 कार्य-दिवस में पूर्ण कराने की तैयारी है। प्रदेश भर में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 53,37,778 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई
IPAC Raid Row: ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, क्या CM ममता के खिलाफ दर्ज होगी FIR?
सुप्रीम कोर्ट बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कोलकाता में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के दफ्तर और इसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी के दौरान हस्तक्षेप का आरोप लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 12
कार्यक्रम में मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला।
मोहन भागवत: जो लोग हिंदू धर्म में लौटें हमें उनका ख्याल रखना होगा, तेज होना चाहिए घर वापसी का काम; तीन बच्चे जरूरी
हिंदू समाज को किसी से भी खतरा नहीं है, लेकिन हमको सावधान रहना होगा। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार को कही। वह निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सामाजिक सद्भाव बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने लालच और जबरदस्ती हो रहे मतांतरण पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि घर वापसी का काम तेज होना चाहिए। जो लोग हिंदू धर्म में लौटें, उनका ध्यान भी हमें रखना होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 12
India AI Impact Summit 2026 - फोटो : X
AI Impact Summit: पीएम की मौजूदगी में हाई सिक्योरिटी जोन में हो गई चोरी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप
प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय एआई इम्पैक्ट समिट में हाई सिक्योरिटी जोन से एआई फिटनेस वेयरबल चोरी होने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। एआई वियरेबल डिवाइस बातचीत को ट्रैक करने और भावनाओं का विश्लेषण करने में सक्षम हैं। ये चोरी भी उस समय हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का उद्घाटन करने भारत मड़ंपम पहुंचे थे और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त थी। दिल्ली पुलिस के तिलक मार्ग थाने में चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एआई समिट के दौरान काफी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
चुनाव आयोग - फोटो : पीटीआई
Elections 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में अप्रैल में होंगे चुनाव, जानें कब तक होगा तारीखों का एलान
चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल व केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा के चुनाव अप्रैल में हो सकते हैं।  निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मार्च के दूसरे सप्ताह में कर सकता है। असम में इस बार एक चरण में चुनाव होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
Temperature: फरवरी में ही गर्मी की दस्तक, 27 प्रमुख शहरों का तापमान सामान्य से ऊपर; रबी की फसलों पर खतरा बढ़ा
फरवरी को आमतौर पर सर्दियों का अंतिम महीना माना जाता है, लेकिन इस साल मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। महीने के पहले 15 दिनों में ही देश के अधिकतर हिस्सों में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया। 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 36 प्रमुख शहरों में से 27 में अधिकतम तापमान औसत से ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि 20 राज्यों में कम से कम 10 दिनों तक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
अमेरिका-ईरान झंडा - फोटो : एएनआई
Iran-US Talks: सैन्य तनाव के बीच जिनेवा में अमेरिका-ईरान न्यूक्लियर वार्ता बेनतीजा, अब आगे क्या होगा?
ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर जिनेवा में बातचीत का नया दौर खत्म हो गया है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह बैठक लगभग तीन घंटे तक चली। मंगलवार को हुई यह मुलाकात परमाणु मुद्दे पर दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत थी। जिनेवा में वार्ता व अभ्यास ऐसे समय हुए जब अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है। जिनेवा में ईरान-अमेरिका की परोक्ष वार्ता 3 घंटे चली, जिसमें कोई नतीजा नहीं निकला। पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
India-France Ties: 'स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का एलान, रक्षा-तकनीकी क्षेत्रों में भी बड़े
भारत और फ्रांस ने मंगलवार को अपने रिश्तों को एक नई और ऐतिहासिक ऊंचाई दी है। दोनों देशों ने अपनी दोस्ती को 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' में बदल दिया है। मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच हुई बैठक में रक्षा, तकनीक, स्टार्टअप, जरूरी खनिज, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कई बड़े ऐलान हुए। यह साझेदारी दोनों देशों के बीच बढ़ते भरोसे और मजबूत होते रिश्तों को दिखाती है। पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत - फोटो : अमर उजाला
Salim Khan: अस्पताल में भर्ती हैं लेखक सलीम खान, मिलने पहुंचे परिवार के सदस्य; जावेद अख्तर ने भी जाना हाल
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे उन्हें मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पिता की सेहत की जानकारी मिलते ही सलमान खान भी तुरंत ही अस्पताल पहुंचे। खान परिवार के सदस्य लगातार सलीम खान का हालचाल लेने अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस बीच डॉ. जलील पार्कर ने सलीम खान की सेहत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि सलीम खान की हालत स्थिर है, लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस के संबंध में उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है'। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : BCCI/IANS
IND vs NED Playing 11: दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है भारत, कुलदीप की जगह खतरे में? क्या होंगे बड़े बदलाव
लगातार तीन मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर मौजूद भारतीय टीम का सामना अब बुधवार को नीदरलैंड से होगा। भारत पहले ही सुपर आठ में जगह बना चुका है, इसलिए उसके पास अगले दौर से पहले अपनी कमियों में सुधार लाने का यह अच्छा अवसर होगा। पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले गए पिछले मैच में टीम ने तीन स्पिनरों को प्लेइंग-11 में मौका दिया था, लेकिन अब मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। ऐसे में टीम फिर से दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें