प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का शुभारंभ करेंगे, जिसमें 30 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे और यह 16 से 20 फरवरी तक चलेगा। इसी बीच, कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज दोपहर शुरू होगा और राजस्व घाटा अनुदान पर हंगामे के आसार हैं। वहीं, पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में ऑपरेशन सिंदूर और वन रैंक वन पेंशन योजनाओं को अपनी सरकार की उपलब्धि करार दिया। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव और बर्फबारी-बारिश के आसार हैं, जबकि दक्षिण में चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से तमिलनाडु और केरल में बारिश जारी है। वहीं, एआई सम्मेलन-2026 से पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत की उभरती अर्थव्यवस्था की सराहना की। जलवायु संकट को लेकर युवाओं में बढ़ती चिंता और ईको एंजायटी 21वीं सदी की वैश्विक समस्या बन गई है, जिसमें 94 प्रतिशत युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। वहीं, संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बुर्का पहनने वाली महिला के कांवड़ लाने पर सवाल उठाए। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो: पीएम मोदी करेंगे आज उद्घाटन, 30 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा मेहमान करेंगे शिरकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में सोमवार को शाम पांच बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। पीएमओ ने एक बयान में बताया कि इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के साथ किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
भारत ने पाकिस्तान को हराया
- फोटो : पीटीआई
IND vs PAK: टी20 में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया जीत का छक्का, कोलंबो में 61 रन से रौंदा; गेंदबाजों का बोलबाला
भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
Himachal Assembly
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
Himachal Assembly: बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद होगी राजस्व घाटा अनुदान पर चर्चा, हंगामे के आसार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार दोपहर बाद दो बजे से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण से शुरू होगा। अभिभाषण के बाद पहले ही दिन केंद्र की ओर से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने पर सत्तापक्ष ने चर्चा कराने का प्रस्ताव दे दिया है। नियम 102 के तहत चर्चा का यह प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय ने पहले दिन की कार्यसूची में भी शामिल कर लिया है। इस पर हंगामे के पूरे आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
'ऑपरेशन सिंदूर में दिखा 10 वर्षों के सुधारों के लाभ': PM बोले- चुनौतियों से निपटने के लिए हम तैयार रहें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिए एक इंटरव्यू में बजट, व्यापार समझौते, रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की। पीएम मोदी ने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर को सशस्त्र बलों की बहादुरी का प्रतीक बताया और वन रैंक वन पेंशन लागू करने को बड़ी उपलब्धि करार दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
कश्मीर के बडगाम में बर्फबारी
- फोटो : एएनआई
Weather: फिर से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश और बर्फबारी होने के आसार; मैदानी इलाकों में चढ़ा पारा
उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव अगले 24 घंटे में मौसम करवट ले सकता है। इससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पंजाब और हरियाणा समेत मैदानी राज्यों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। दक्षिण भारत में एक नया चक्रवाती हवाओं का झोंका मौसम को प्रभावित कर रहा है और इसके प्रभाव से तमिलनाडु और केरल में बारिश हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
ईशान किशन
- फोटो : पीटीआई
ईशान के कमबैक की कहानी: वापसी ऐसी कि दुनिया देखती रह गई, PAK के प्रीमियम बॉलर से स्पिनर तक की धज्जियां उड़ाईं
क्रिकेट में कुछ कहानियां सिर्फ आंकड़ों की नहीं होतीं, वे जज्बे, धैर्य और खुद पर भरोसे की मिसाल बन जाती हैं। ईशान किशन की वापसी भी ऐसी ही रही। दिसंबर 2023 में टीम से बाहर होने के बाद ठीक दो साल बाद दिसंबर 2025 में उन्होंने फिर से भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की टी20 स्क्वॉड में जगह बनाई और उन्हों क्या कमाल की वापसी की है। पिछले कुछ मैचों में शानदार पारियों के बाद जब उन्हें मौका मिला सबसे बड़े मंच पर, यानी पाकिस्तानटीम के खिलाफ, तो उन्होंने इस मौके का क्या शानदार फायदा उठाया है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
एंटोनियो गुटेरेस, यूएन महासचिव
- फोटो : एएनआई
Antonio Guterres: 'भारत दुनिया की बेहद सफल उभरती अर्थव्यवस्था', संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस का बयान
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि भारत वैश्विक मामलों में अधिक प्रभाव रखने वाली एक बेहद सफल उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए सही जगह है। भारत एआई इम्पैक्ट समिट से पहले संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में दिए विशेष साक्षात्कार में गुटेरस ने जोर दिया कि एआई से पूरी दुनिया को लाभ होना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए भारत को हार्दिक बधाई देता हूं। यह अत्यंत आवश्यक है कि एआई का विकास हर किसी के लाभ के लिए हो और वैश्विक दक्षिण के देश भी एआई के लाभों का हिस्सा बनें। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
जलवायु परिवर्तन
- फोटो : एडॉब स्टॉक
चिंताजनक: जलवायु संकट की चिंता को लेकर युवाओं में बढ़ रहा आक्रोश, 94 फीसदी भविष्य को लेकर चिंतित
जलवायु परिवर्तन अब सिर्फ पर्यावरणीय चुनौती नहीं रह गया है, बल्कि यह युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालने वाली वैश्विक समस्या बन चुका है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की ताजा रिपोर्ट और भारत में किए गए जनमत सर्वेक्षण से सामने आया है कि ईको एंजायटी यानी जलवायु से जुड़ी चिंता 21वीं सदी की पहली पीढ़ी के बीच तेजी से फैल रही है। दुख, निराशा, असहायता और गुस्से जैसी भावनाएं युवाओं में आम होती जा रही हैं, जबकि 94 प्रतिशत युवाओं ने माना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण वे अपने भविष्य को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
कांवड़ लेकर आती तमन्ना मलिक
- फोटो : अमर उजाला
Sambhal: तमन्ना को लेकर बोले सपा सांसद- गुमराह कर रही है वह महिला, क्या साबित करना चाहती है अब बुर्का पहनकर
जो महिला दूसरे धर्म में शादी कर चुकी है और अब वह बुर्का पहनकर कांवड़ ला रही है। इससे स्पष्ट है कि वह गुमराह कर रही है। उस महिला को ज्ञान ही नहीं है। दूसरे धर्म को अपना लिया तो कांवड़ लाने के दौरान बुर्का पहन कर क्या साबित करना है। यह बयान संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने दिया है। पढ़ें पूरी खबर
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को दी शिकस्त, अजय देवगन और अनुपम खेर समेत इन सेलेब्स ने टीम को लेकर कही ये बात
आज रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के तहत कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। इसमें भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से शिकस्त दी है। भारत के मैच जीतने के बाद कई लोग जश्न मना रहे हैं। सिनेमा जगत की हस्तियां भी इस मामले में पीछे नहीं है। उन्होंने भारतीय टीम को बधाई दी है। पढ़ें पूरी खबर