फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक की बड़ी खबरें: भाजपा में जाएंगे शिवपाल? सोनिया गांधी की चार मांग, पढ़ें ऐसी ही अन्य बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

Thu, 31 Mar 2022 03:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट जारी, भाजपा में जाएंगे शिवपाल? सोनिया गांधी  ने लोकसभा में रखीं चार मांग, इमरान खान की उल्टी गिनती शुरू। पढ़िए अब तक की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन

2 of 5
BSEB Bihar Board 10th Result Live - फोटो : Amar Ujala
बिहार बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।  राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम और टॉपर के नाम की घोषणा  की है। छात्र biharboardonline.com व biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

शाम चार बजे पाकिस्तान के संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो जाएगी

3 of 5
इमरान खान(फाइल) - फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान में लगातार सियासी संकट गहराता जा रहा है। इमरान खान की कुर्सी बचेगी या जाएगी इसकी उलटी गिनती शुरू हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार आज शाम चार बजे पाकिस्तान के संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
लगातार उपेक्षा से आहत प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन

5 of 5
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : ANI
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज यानी गुरुवार को देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन को असरदार बनाने के लिए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सड़क पर उतरे हैं। प्रदर्शन के दौरान सभी नेता 'चुनाव खत्म लूट चालू' के नारे लगाते नजर आए। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें