सीडब्ल्यूसी बैठक। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एक्स/राहुल गांधी
विधानसभा चुनाव के एलान से पहले कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले कांग्रेस एक खास रणनीति पर काम करने की तैयारी में जुट चुकी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सोमवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी। इस दौरान जाति जनगणना और चुनावी रणनीतियां पर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीतियों को लेकर विचार विमर्श करेंगे। पढ़ें पूरी खबर