फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: कंझावला कांड में पुलिस की लापरवाही आई सामने, उत्तर भारत में शीतलहर जारी, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 05 Jan 2023 07:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
कंझावला कांड की जांच के लिए विशेष पुलिस आयुक्त की देखरेख में बनी कमेटी की शुरुआती जांच में नया खुलासा हुआ है। हादसे के दो घंटे बाद तक जोन-दो व एक और बाहरी व रोहिणी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सक्रिय तक नहीं हुए थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी इस मामले में कोई सक्रियता नहीं दिखाई। वहीं, उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप आज भी जारी है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमान ने बुधवार रात गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की। अमित शाह को अगरतला जाना था, लेकिन घने कोहरे के कारण विमान अगरतला हवाईअड्डे पर नहीं उतर सका। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर..
 
विज्ञापन

जांच में खुलासा- 2 पिकेट और 5 पीसीआर भी नहीं देख पाईं आरोपियों की कार

2 of 11
delhi police, police demo, दिल्ली पुलिस, delhi police prv - फोटो : फाइल फोटो
सुल्तानुपरी कांड की जांच के लिए विशेष पुलिस आयुक्त की देखरेख में बनी कमेटी की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि हादसे के दो घंटे बाद तक जोन-दो व एक और बाहरी व रोहिणी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सक्रिय तक नहीं हुए थे। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में भी इस मामले में कोई सक्रियता नहीं दिखाई। पुलिस की किसी भी यूनिट की प्रतिक्रिया ठीक नहीं थी। हादसे के ढाई घंटे बाद तक किसी अधिकारी के पास कोई कार्ययोजना नहीं थी। युवती अंजलि को घसीटने जाने वाले 13 किमी के स्ट्रेच पर 24 घंटे की दो पिकेट थीं और पांच पीसीआर थीं। लेकिन पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी व पीसीआर कर्मी भी आरोपियों की कार देख नहीं पाए। यहां पढ़े पूरी खबर 
 
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ा ठंड़ा का प्रकोप

3 of 11
दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन - फोटो : ANI
उत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं के वजह से बुधवार को दिल्ली का पारा नैनीताल, देहरादून, जम्मू, कटरा, अमृतसर से भी नीचे चला गया। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं दस साल बाद चार जनवरी को न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज हुआ है। इससे पहले 4 जनवरी 2013 को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को दिन भर चली ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस हुई। दिन में हल्की धूप जरूर खिली, लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिली। आज घने कोहरे का अनुमान है और तापमान गिरने की आशंका। यहां पढ़े पूरी खबर 






 

गुवाहाटी में शाह के विमान की आपात लैंडिंग

4 of 11
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमान ने बुधवार रात गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की। अमित शाह को अगरतला जाना था, लेकिन घने कोहरे के कारण विमान अगरतला हवाईअड्डे पर नहीं उतर सका। इसके बाद विमान को गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर डायवर्ट किया गया, जहां वह सुरक्षित उतरे। गुवाहाटी के एलजीबीआई एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अमित शाह का स्वागत किया। शाह आज त्रिपुरा में भाजपा की 'रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे।  यहां पढ़े पूरी खबर 
 
विज्ञापन

संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर

5 of 11
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जीतेश शर्मा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सैमसन को मुंबई में सीरीज के पहले मैच में फील्डिंग के दौरान घुटने में चोट लगी थी। पहले टी20 मैच के दौरान बाउंड्री के पास गेंद रोकने की कोशिश में सैमसन के बाएं घुटने में चोट लग गई थी।  यहां पढ़े पूरी खबर 
 
विज्ञापन

ईरान ने स्टार एक्ट्रेस अलीदूस्ती को किया रिहा

6 of 11
Taraneh Alidoosti - फोटो : ANI
ईरान ने अभिनेत्री तारानेह अलीदूस्ती को 18 दिन की हिरासत के बाद बुधवार को जमानत पर रिहा कर दिया। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईएसएनए के हवाले से अभिनेत्री को रिहा करने की जानकारी दी गई है। बीते साल दिसंबर में अलीदूस्ती को हिजाब को लेकर विरोध प्रदर्शनों में शामिल एक व्यक्ति को फांसी देने की आलोचना करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यहां पढ़े पूरी खबर 
 
विज्ञापन

हल्द्वानी के बनभूलपुरा मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

7 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media
हल्द्वानी के बनभूलपुरा मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेता सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने इस मुद्दे को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना दिया है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता भुवन कापड़ी, हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, विजय सारस्वत दिल्ली पहुंचे। शीर्ष नेताओं ने उत्तराखंड सदन में बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर व्यापक चर्चा की।  यहां पढ़े पूरी खबर 
 

जापान की मीडिया कंपनी निक्केई ने की पीएम मोदी की तारीफ

8 of 11
पीएम मोदी(फाइल) - फोटो : Social Media
जापान की मीडिया कंपनी निक्केई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की सराहना करते लिखा कि साल 2023 भारत के नाम रहने वाला है। जापानी मीडिया कंपनी निक्केई एशिया के प्रधान संपादक शिगेसाबुरो ओकुमुरा ने अपने लेख में लिखा, वर्ष 2023 को भारत के दुनिया में तीसरे ध्रुव के रूप में उभरने के लिए याद किया जाएगा। यहां पढ़े पूरी खबर 
 

97 फीसदी मामलों में BA.5.2 और BF.7 से संक्रमित हो रहे लोग 

9 of 11
चीन में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ा। - फोटो : Social Media
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कहा कि चीन की ओर से जारी किए गए डाटा से पता चलता है कि ओमिक्रॉन के उप-स्वरूप BA.5.2 और BF.7 से ही लोग संक्रमित हो रहे हैं और ये 97.5 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वह विश्व स्तर पर कोविड स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। साथ ही सभी देशों से सतर्क रहने, निगरानी करने और ओमिक्रॉन के उप-स्वरूपों का स्वतंत्र और तुलनात्मक विश्लेषण करने के लिए कहा है, जिसमें इनसे होने वाली बीमारी की गंभीरता भी शामिल है। यहां पढ़े पूरी खबर 
 

ब्रह्मपुत्र घाटी को लेकर चीन का झूठ उजागर   

10 of 11
china - फोटो : iStock
चीन ब्रह्मपुत्र घाटी में रणनीतिक रूप से बड़ी बांध और जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण की कोशिश में लगा है। लेकिन हर बार इन आरोपों को झुठलाया है। हाल ही में चीन का एक झूठ और उजागर हुआ है। अब चीन ब्रह्मपुत्र घाटी पर पूरी तरह से आधिपत्य जमाने की रणनीति बना रहा है। चोरी-छिपे मजबूत निर्माण कर रहा है। नीदरलैंड की थिंक टैंक संस्था यूरोपियन फाउंडेशन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज (ईएफएसएएस) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया है। यहां पढ़े पूरी खबर 
 
विज्ञापन

ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े सात मामलों की सुनवाई

11 of 11
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े सात मामलों की सुनवाई आज होगी। सिविल जज सीनियर डिविजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट ) महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में भगवान आदि विश्वेश्वर की ओर से विश्व वैदिक सनातन संघ की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री किरन सिंह ने अर्जी दाखिल कर ज्ञानवापी परिसर भगवान आदि विश्वेश्वर को सौंपने की मांग की है।  यहां पढ़े पूरी खबर 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें