फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant Photos: मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे ऋषभ पंत, बीसीसीआई ने कहा- घुटने की होगी सर्जरी

Wed, 04 Jan 2023 08:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई ने पंत को लेकर मेडिकल रिलीज जारी किया है। उसने बताया कि पंत का इलाज अब मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में होगा। वह उनके घुटने के लिगामेंट की सर्जरी होगी। पंत के शरीर के कुछ हिस्सों में अभी भी दर्द और सूजन है। इसका इलाज भी वहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
एम्बुलेंस में ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया गया है। वह बुधवार (चार जनवरी) को कोकिलाबेन अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार (30 दिसंबर) को उत्तराखंड के रुड़की में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उसके बाद पहले उन्हें स्थानीय सक्षम अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके बाद पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में रखा गया। अब वह मुंबई एयरलिफ्ट किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ऋषभ पंत के साथ उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने पंत को लेकर मेडिकल रिलीज जारी किया है। उसने बताया कि पंत का इलाज अब मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में होगा। वह उनके घुटने के लिगामेंट की सर्जरी होगी। पंत के शरीर के कुछ हिस्सों में अभी भी दर्द और सूजन है। इसका इलाज भी वहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

3 of 6
मैक्स अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने अपने बयान में लिखा, ''भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत को मुंबई स्थानांतरित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। ऋषभ 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में अपनी चोटों का इलाज करवा रहे हैं। उन्हें एक एयर एंबुलेंस में मुंबई लाया जाएगा।''

4 of 6
ऋषभ पंत को ले जाते लोग - फोटो : सोशल मीडिया
बोर्ड ने आगे लिखा, ''उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया जाएगा। वह अस्पताल में सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख डॉ दिनशॉ पारदीवाला की निगरानी में रहेंगे। ऋषभ की लिगामेंट टियर की सर्जरी और बाद की प्रक्रियाएं होंगी। उनके ठीक होने और रिहैबिलिटेशन के दौरान बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी।''
विज्ञापन

5 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने लिखा, ''बोर्ड ऋषभ की रिकवरी प्रक्रिया में सहायता और तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा और इस अवधि के दौरान उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा उनके आईपीएल के 16वें सीजन से भी दूर रहने की संभावना है। अगर पंत पांच महीने में ठीक नहीं हुए और टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई तो वह जून में होने वाले खिताबी मुकाबले से भी दूर रह सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें