फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने भारत आएंगे मैक्रों, देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Thu, 25 Jan 2024 07:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति देशवासियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके अलावा, गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज जयपुर से भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी भी मैक्रों की अगवानी के लिए जयपुर पहुंचेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के लिए 20,435 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
गणतंत्र दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : PIB

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। 26 जनवरी को भारत धूमधाम से अपने लोकतंत्र का त्योहार मनाएगा। समस्त देशवासियों में 26 जनवरी को लेकर उत्साह है। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति देशवासियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। इसी के साथ वे देश में हुए नवाचारों और देश के उत्थान पर हर्ष व्यक्त करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू देशवासियों को 26 जनवरी के पावन अवसर की शुभकामनाएं देंगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : सोशल मीडिया

आज से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर इमैनुएल मैक्रों
गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज जयपुर से भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी भी मैक्रों की अगवानी के लिए जयपुर पहुंचेंगे। होटल ताज रामबाग पैलेस में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी है। दोनों नेता रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा और छात्रों और पेशेवरों के वीजा संबंधी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा मोदी और मैक्रों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ाने, लाल सागर की स्थिति, हमास-इस्राइल संघर्ष और यूक्रेन में युद्ध पर भी विचार-विमर्श करने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X/BJP4India

पीएम आज बुलंदशहर से चुनावी अभियान का करेंगे आगाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के लिए 20,435 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। पीएम मोदी यूपी के बुलंदशहर में सिखेड़ा गांव के चांदमारी के मैदान में दोपहर दो बजे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह मोदी की पहली सभा है। इससे पहले, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर पीएम मोदी देशभर के युवा मतदाताओं को संबोधित करेंगे। देश के पांच हजार स्थानों से युवा मतदाता वर्चुअल तरीके से पीएम से जुड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया

छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने बॉक्सिंग से लिया संन्यास
ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम अब नहीं खेलेंगी। उन्होंने अब मुक्केबाजी से सन्यास ले लिया है। खुद मैरी कॉम ने सन्यास का एलान किया है। गौरतलब है कि मैरीकॉम छह बार की विश्व चैंपियन हैं। इसके अलावा, मैरीकॉम 2012 के ओलंपिक खेलों में भी पदक जीता चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

12 साल से अपराजेय भारत के सामने बैजबॉल
भारत को टेस्ट क्रिकेट में उसके घर में अंतिम बार 12 साल पहले इंग्लैंड ने 2-1 से हराया था। 2012 में मिली इस हार के बाद कोई भी टीम अब तक भारत को उसकी धरती पर नहीं हरा पाई है। इस बीच भारत ने घर में 16 टेस्ट सीरीज खेली हैं। इनमें भी सात में उसने क्लीन स्वीप किया है। वहीं इंग्लैंड एक बार फिर भारतीय टीम को उसी की मांद में चुनौती देने के लिए उतरी है। बेन स्टोक्स की टीम ने 12 साल पहले एलियस्टर कुक की कप्तानी में मिली सफलता को दोहराने के लिए बैजबॉल (आक्रामक क्रिकेट) की रणनीति को चुना है। बैजबॉल के जरिए उसने दुनिया भर में सफलता अर्जित की है, लेकिन भारत में यह उसके लिए आसान नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
अयोध्या में रामलला का दिव्य स्वरूप - फोटो : social media

बिना विश्राम अनवरत 18 घंटे दर्शन देते रहे 'बालक राम'
ठिठुरती ठंड में पांच वर्ष के 'बालक राम' अनवरत 18 घंटे बिना विश्राम भक्तों को दर्शन देते रहे। अपने नव्य मंदिर में विराजने के तीसरे दिन सबके आराध्य तड़के चार बजे निद्रा से जागे तो फिर रात 10 बजे के बाद ही शयन के लिए प्रस्थान किया। आरती व भोग के दौरान भी नृत्य, रंग और गूढ़ मंडप में मौजूद दर्शनार्थियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

 

8 of 11
भारत जोड़ो न्याय यात्रा। - फोटो : Twitter

आज बंगाल में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज असम के पश्चिम बंगाल में एंट्री करने वाली है। पश्चिम बंगाल का सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस इंडिया गठबंधन में शामिल हैं। बता दें, टीएमसी ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
मेरठ में छाया घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

16 राज्यों में घना कोहरा
उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग ने राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के चार राज्यों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने एनसीआर में 26 जनवरी तक मध्यम स्तर का, जबकि पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत में अगले पांच दिन घना से बहुत घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
गणतंत्र दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : PIB

गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी में सुरक्षा का सख्त पहरा
गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले व खालिस्तानी आतंकियों के हंगामे के इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नई दिल्ली इलाके में रात में अब दो सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गश्त करेंगे। साथ ही सब-डिवीजन में एक इंस्पेक्टर रात में गश्त करेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
voter list

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज
हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नागिरकों को अपने मताधिकार के इस्तेमाल के लिए जागरुक करना है। नागरिकों को जागरुक करने के लिए निर्वाचन आयोग विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है। मतदाता दिवस के पूर्व संध्या पर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल विभाजन वाली चर्चाओं में शामिल न होकर प्रेरित करने वाली चर्चा में शामिल हों। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें