फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: थोड़ी देर में शुरू होगा ज्ञानवापी परिसर का सर्वे, संसद में मणिपुर पर हंगामा रुकने के आसार नहीं

Mon, 24 Jul 2023 06:57 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य स्थानों का वैज्ञाानिक सर्वे सोमवार सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इसके लिए एएसआई की 30 सदस्यीय टीम दिल्ली, पटना और आगरा से रविवार रात बनारस पहुंच गई है। वहीं संसद के मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा मामले में हंगामे की बारिश थमने के आसार नहीं हैं। राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में विपक्ष अपने तेवर नरम करने के लिए तैयार नहीं है। साथ ही ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
ज्ञानवापी - फोटो : AMAR UJALA
आज सुबह 7 बजे से शुरू होगा ज्ञानवापी परिसर का सर्वे
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य स्थानों का वैज्ञाानिक सर्वे सोमवार सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इसके लिए एएसआई की 30 सदस्यीय टीम दिल्ली, पटना और आगरा से रविवार रात बनारस पहुंच गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

3 of 11
संसद - फोटो : Social Media
संसद में मणिपुर पर हंगामा रुकने के आसार नहीं
संसद के मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा मामले में हंगामे की बारिश थमने के आसार नहीं हैं। राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में विपक्ष अपने तेवर नरम करने के लिए तैयार नहीं है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ज्ञानवापी सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
वाराणसी जिला अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद के सील वजूखाने को छोड़कर बाकी परिसर का एएसआई सर्वे कराने का आदेश दिया था। वहीं ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
पोर्ट सूडान हवाईअड्डे पर नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोगों की मौत
पोर्ट सूडान हवाई अड्डे पर रविवार को एक नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस हादसे में चार सैन्यकर्मियों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। सूडानी सेना ने रविवार को कहा कि तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
भारी बारिश से हुई तबाही। - फोटो : संवाद
महाराष्ट्र-गुजरात में तबाही: विदर्भ में 19 की मौत, जूनागढ़ में 3000 लोग फंसे
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से पिछले 10 दिनों में 19 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं, 4,500 से ज्यादा घर ध्वस्त हो गए हैं और 54,000 हेक्टेयर फसल को भी नुकसान पहुंचा है। उधर, गुजरात भी बाढ़ से बेहाल है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : ANI
मुफ्त सैनिटरी पैड मुहैया कराने की मांग पर आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई
देशभर के सरकारी और आवासीय स्कूलों में कक्षा छठी से 12वीं तक की छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी पैड देने और महिलाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
यमुना का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : अमर उजाला
यमुना फिर 'लाल' निशान के पार, हिंडन भी उफान पर
उत्तर और पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्से बाढ़, बारिश और बादल फटने की घटनाओं से बेहाल हैं। कश्मीर से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र तक विभिन्न राज्यों में रविवार को भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दूसरी तरफ, मध्य भारत में चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी से हालात बिगड़ने का अंदेशा है।  
यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
बाएं से- बजरंग, विनेश, रवि और अंतिम - फोटो : सोशल मीडिया
बजरंग-विनेश का नाम एशियाड के लिए भेजा, रवि दहिया बाहर
हांगझोऊ एशियाई खेलों की कुश्ती टीम के लिए रविवार को बजरंग (65) और विनेश (53) का नाम भेज दिया गया। इन दोनों के भार में हुए ट्रायल में जीतने वाले विशाल कालीरमण (65) और अंतिम पंघाल (53) की एंट्री बतौर स्टैंडबाई भेजी गई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
बाबा विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला।
सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ की नगरी बम-बम
सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ की नगरी बम-बम है। हर-हर महादेव और बोल बम के गगनभेदी नारों के साथ नंगे पैर सड़कों पर कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा है।  बाबा के जलाभिषेक के लिए भक्तों की अटूट कतार लगी है। सुबह 8 बजे तक करीब डेढ़ लाख भक्तों ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

11 of 11
ज्ञानवापी मस्जिद और काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मंदिर है या मस्जिद? एएसआई सर्वे से सामने आएगा 353 साल की लड़ाई का सच
वाराणसी जिला जज की अदालत ने बीते शुक्रवार को सील वजूखाने को छोड़कर ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा था कि एएसआई रिपोर्ट बनाकर चार अगस्त तक दे और बताए कि क्या मंदिर तोड़कर उसके ऊपर मस्जिद बनाई गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें