अमेरिका दौरे के दौरान जेलेंस्की के बयान के बीच रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेन में युद्ध को खत्म करना चाहता है, लेकिन इसके लिए कूटनीतिक समाधान करना होगा। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दुनिया के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर शुक्रवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही शी जिनपिंग पहले चीनी राष्ट्रपति बन गए हैं, जिनसे चीनी लोग अपना पद छोड़ने के लिए कह रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं जब जिनपिंग लोगों का गुस्सा झेल रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...