जी-20 पर्यटन कार्यसमूह की तीन दिवसीय तीसरी बैठक सोमवार से श्रीनगर में शुरू होगी। डल झील किनारे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित बैठक में विभिन्न राष्ट्रों के 60 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही गर्म हवा के कारण दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में कल पारा 46 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया। यह क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में सबसे गर्म दर्ज किया गया। साथ ही पीएम मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए रविवार (21 मई) को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। यहां पीएम नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी में एपीईसी हाउस पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने उनका स्वागत किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...