इंतजार खत्म हो गया है, आज दिल्ली को नया मेयर मिलने की पूरी उम्मीद है। हंगामे के कारण निगम सदन की तीन कार्यवाही बेनतीजा रही, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब मेयर चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। वहीं, एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार-2 आज विधानमंडल में अपना दूसरा आम बजट प्रस्तुत करेगी। इसका आकार सात लाख करोड़ रुपये के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...