फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अंतराराष्ट्रीय योग दिवस आज, पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र में होने वाले समारोह का करेंगे नेतृत्व

Wed, 21 Jun 2023 07:04 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित होने वाले समारोह का नेतृत्व करेंगे। वहीं, अमेरिका की राजकीय यात्रा पर मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में एयरपोर्ट के बाहर खड़े प्रवासी भारतीयों ने भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान पीएम मोदी भारतीयों से मिले और उनसे बातचीत की। न्यूयॉर्क में पीएम मोदी ने टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क के साथ बातचीत की। वहीं, योग दिवस के मौके पर आज पूरे देश में कार्यक्रम हो रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
PM Modi Visit - फोटो : Twitter
पीएम मोदी का न्यूयॉर्क में हुआ जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे। शहर के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में एयरपोर्ट के बाहर खड़े प्रवासी भारतीयों से पीएम मोदी ने हाथ मिलाया और उनसे बातचीत की।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

3 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
PM मोदी से मिले एलन मस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा के लिए मंगलवार को अमेरिका पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने तमाम हस्तियों से मुलाकात की। न्यूयॉर्क में पीएम मोदी ने टेस्ला और स्पेस एक्स सीईओ एलन मस्क के साथ बातचीत की। एलन मस्क ने कहा कि पीएम निवेश के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

4 of 11
International Yoga Day 2023 - फोटो : लेखक
पूरे विश्व में योग दिवस की धूम 

आज पूरे विश्व में 9वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे विश्व में योग दिवस की शुरुआत 2015 में हुई थी। इस साल योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर रखी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

5 of 11
एस जयशंकर - फोटो : Twitter
अमेरिका की नीति के कारण रूस के करीब हुआ भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के द्विपक्षीय रिश्ते में किसी तरह के बदलाव से साफ इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि किसी तीसरे देश को इस रिश्ते से समस्या, दोनों देशों के संबंधों में दरार नहीं डाल सकती।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 11
China bans US chipmaker Micron - फोटो : Agency (File Photo)
PM मोदी की यूएस यात्रा से पहले सरकार का फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले केंद्रीय कैबिनेट ने माइक्रोन टेक्नोलॉजी के 2.7 अरब डॉलर के सेमीकंडक्टर परीक्षण और पैकेजिंग संयंत्र लगाने की मंजूरी दे दी है। मंगलवार को यह जानकारी देते हुए एक सरकारी सूत्र ने बताया कि यह संयंत्र प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात में लगेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
बारूद कारखाने में विस्फोट - फोटो : ANI
रूस के बारूद कारखाने में विस्फोट, चार की मौत

रूस में एक बारूद कारखाने में मंगलवार को हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मॉस्को के दक्षिण-पूर्व ताम्बोव क्षेत्र में स्थित बारूद कारखाने की तरफ से विस्फोट के संबंध में एक बयान जारी किया गया। जिसमें कहा कि कारखाने में कर्मचारी काम कर रहे थे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

होंडुरास की महिला जेल में दंगा

होंडुरास की एक महिला जेल में मंगलवार को हुए दंगों में कम से कम 41 महिलाओं की मौत हो गई। अवैध गतिविधियों को लेकर दो गिरोह के बीच हुई हिंसा में जलने से कैदियों की मौत हुई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

9 of 11
Lunch Box - फोटो : istock
शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र

देश के सभी सरकारी स्कूलों में दोपहर को मिलने वाले भोजन में मोटा अनाज, सहजन, पालक, फली वाली सब्जियां देने की तैयारी चल रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों से पीएम पोषण योजना के तहत मिलने वाले भोजन में स्थानीय पौष्टिक और बच्चों की पसंद के आधार पर भोजन परोसने का आग्रह किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

 

10 of 11
कोरोना - फोटो : istock
पहली बार 93 फीसदी आबादी में कोरोना एंटीबॉडी

पहली बार 93 फीसदी आबादी में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी का मजबूत स्तर मिला है, जो छह महीने तक सुरक्षा दे सकता है। जिन लोगों ने कोरोना रोधी टीके की दोनों खुराक ली हैं, उनमें यह स्तर और अधिक प्रभावी है। दिल्ली, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पुडुचेरी और त्रिपुरा के 10 हजार से ज्यादा लोगों पर हुए सीरो अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए द इकोनॉमिक रिवाइवल प्लान लॉन्च

पाकिस्तान सरकार ने अपने देश की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की योजना का खुलासा किया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर, प्रांतीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मंत्रियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सरकार ने द इकोनॉमिक रिवाइवल प्लान लॉन्च किया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें