फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: चीन में भूंकप से 100 से अधिक की मौत, IPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी, विपक्षी नेताओं की बैठक आज

Tue, 19 Dec 2023 07:21 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आईपीएल 2024 की मिनी बोली में देश और विदेश के कई क्रिकेटरों की किस्मत खुलने जा रही है। दुबई में मंगलवार (19 दिसंबर) को होने वाली बोली में 10 टीमें 262.95 करोड़ रुपये की राशि दांव पर लगाएंगी। इसके अलावा, चीन में भूकंप से अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 200 से अधिक लोग घायल है। बता दें, चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसु और किंघई में सोमवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज दिल्ली के अशोका होटल में होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
आईपीएल नीलामी 2024 - फोटो : IPL/BCCI

आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज
आईपीएल 2024 की मिनी बोली में देश और विदेश के कई क्रिकेटरों की किस्मत खुलने जा रही है। दुबई में मंगलवार (19 दिसंबर) को होने वाली बोली में 10 टीमें 262.95 करोड़ रुपये की राशि दांव पर लगाएंगी। इस राशि के दम पर ये टीमें बोली के लिए उपलब्ध 333 क्रिकेटरों में से 77 उपलब्ध स्थानों को भरने की कोशिश करेंगी। निगाहें गुजरात टाइटंस पर होंगी। उसे मुंबई इंडियंस चले गए हार्दिक पंड्या की जगह भरनी है। सबसे ज्यादा राशि भी 38.15 करोड़ रुपये उसके पास बची है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

3 of 11
Earthquake : भूकंप के झटके महसूस होते ही सबसे पहले करें ये काम - फोटो : Amar Ujala

चीन में भूकंप से 111 की मौत
चीन में भूकंप से अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 200 से अधिक लोग घायल है। बता दें, चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसु और किंघई में सोमवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी गई है। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्ष के नेता। - फोटो : PTI

विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज
अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज दिल्ली के अशोका होटल में होगी। सीट बंटवारा, न्यूनतम साझा कार्यक्रम, हाल के विधानसभा चुनावों में झटके के बाद भाजपा से मुकाबला करने के लिए संयुक्त रणनीति गठबंधन के सामने मुख्य चुनौतियां हैं। बैठक में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
Parliament. - फोटो : Social Media

1989 की तरह लोकसभा से सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं विपक्षी सांसद
संसद में सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध और कुल मिलाकर दोनों सदनों के 92 सांसदों के निलंबन से उत्पन्न स्थिति क्या 1989 का इतिहास दोहराने की तरफ बढ़ रही है। क्या तब राजीव गांधी की 400 से ज्यादा सांसदों की प्रचंड बहुमत की सरकार को बोफोर्स मुद्दे पर घेरते हुए तत्कालीन विपक्ष, जिसमें भाजपा भी शामिल थी, के सांसदों ने लोकसभा से जिस तरह सामूहिक इस्तीफा दिया था, अब मौजूदा विपक्ष मोदी सरकार को घेरने के लिए ऐसा कोई कदम उठा सकता है। यह सोच इंडिया गठबंधन के कुछ नेताओं के मन में चल रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
PM Narendra Modi - फोटो : ANI

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के प्रतिभागियों से आज बात करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023 के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर संस्करण के ग्रैंड फिनाले के प्रतिभागियों से वर्चुअल बात करके उनका उत्साह बढ़ाएंगे। ग्रैंड फिनाले के लिए देशभर में 48 नोडल सेंटर बनाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

7 of 11
बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अमेरिकी रक्षा मंत्री। - फोटो : Twitter

अमेरिकी रक्षा मंत्री का इस्राइल दौरा
अमेरिका के रक्षा सचिव इस्राइल के दौरे पर हैं। इस दौरान इस्राइली प्रधानमंत्री ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान इस्राइली प्रधानमंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि हमास के खिलाफ संपूर्ण जीत हासिल करना ही हमारा लक्ष्य है। यह युद्ध सिर्फ इस्राइल का ही नहीं है, बल्कि अमेरिका का भी है। क्योंकि ईरान ने बाब अल-मंदेब के समुद्री रास्ते को बंद करने की धमकी दी है, जो विश्व के लिए नेविगेशन की स्वतंत्रता के लिए एक बड़ा खतरा है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
फाइल फोटो - फोटो : Twitter

नोएडा-ग्रेनो में आम्रपाली के खरीदारों के लिए राहत
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली की 22 परियोजनाओं के निर्माण कार्य नवंबर 2024 तक पूरे हो जाएंगे। इससे आम्रपाली के बाकी बचे करीब 25 हजार फ्लैट खरीदारों को राहत मिलेगी। इस बाबत नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) की ओर से तैयार रिवाइज्ड कंप्लीशन शेड्यूल कोर्ट रिसीवर ने जारी किया। अहम है कि नोएडा और ग्रेनो में आम्रपाली के कुल 46 हजार फ्लैट हैं। इनमें से 21 हजार फ्लैट तैयार हो चुके हैं। जबकि 25 हजार फ्लैट अधूरे हैं। वहीं आम्रपाली की अलग-अलग परियोजनाओं करीब 28 हजार फ्लैटों में लोग रहते हैं। इनमें से कुछ फ्लैट अभी भी अधूरे हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
Abdel Fattah el-Sisi - फोटो : ANI

तीसरी बार मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए फतह-अल-सीसी
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी सोमवार को मिस्र के राष्ट्रपति चुनावों में भारी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। मध्य पूर्व के सबसे अधिक आबादी वाले देश के नेता के रूप में तीसरा कार्यकाल हासिल कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
शीतलहर का असर हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत में शीतलहर...कश्मीर और हिमाचल में जमने लगे झरने-तालाब
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत भीषण सर्दी की चपेट में है। सर्दी के चलते पहाड़ों से लेकर रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में शीतलहर से जनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। राजस्थान भीषण शीतलहर की चपेट में है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इसके अलावा, चुरू, सीकर और अलवर में क्रमश: 6.4 डिग्री, 6.5 डिग्री और 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

11 of 11
Parliament. - फोटो : Social Media

लोकसभा में दूरसंचार विधेयक-2023 पेश
संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। इस दौरान सरकार ने 138 साल पुराने भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम सहित तीन कानूनों की जगह लेने वाले दूरसंचार विधेयक को सोमवार को लोकसभा में पेश किया। यह विधेयक लागू होने पर सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी देश या व्यक्ति के टेलीकॉम सेवा से जुड़े उपकरणों को निलंबित या प्रतिबंधित करने का अधिकार होगा। इससे आपात स्थिति में मोबाइल सेवाओं और नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाया जा सकेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें