फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: राहुल गांधी का काशी दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया आरोप, ठंडी हवा से NCR का गिरा पारा, आज भी राहत नहीं

Tue, 14 Feb 2023 07:02 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी का सोमवार की देर रात वाराणसी दौरा रद्द हो गया। दौरा रद्द होने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर आरोप मढ़े और विमान की लैंडिंग नहीं होने पर इसे सरकार का षड्यंत्र बताया। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवा से दिल्ली-एनसीआर में शाम के समय ठंड बढ़ गई है। सर्द हवा से लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। आज भी तेज हवा चलने की उम्मीद है। साथ ही न्यूजीलैंड सरकार ने उत्तरी द्वीप में एक उष्णकटिबंधीय तूफान के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। न्यूजीलैंड के इतिहास में यह तीसरी बार है जब राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
बाबतपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता अजय राय। - फोटो : अमर उजाला
Varanasi: काशी नहीं आए राहुल गांधी, कहा- नहीं मिली विमान लैंडिंग की अनुमति
कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी का सोमवार की देर रात वाराणसी दौरा रद्द हो गया। वायनाड से उनके विमान का बाबतपुर एयरपोर्ट उतरने का कार्यक्रम निर्धारित था और उसके बाद सड़क मार्ग से प्रयागराज जाना था। उनका दौरा रद्द होने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर आरोप मढ़े और विमान की लैंडिंग नहीं होने पर इसे सरकार का षड्यंत्र बताया।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
दिल्ली में सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन। - फोटो : अमर उजाला
Weather Update: ठंडी हवा से गिरा दिल्ली-एनसीआर का पारा, आज भी नहीं राहत की उम्मीद
पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवा से दिल्ली-एनसीआर में शाम के समय ठंड बढ़ गई है। सर्द हवा से लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। मंगलवार को भी तेज हवा चलने की उम्मीद है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ से बुधवार से मौसम में बदलाव आएगा।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
न्यूजीलैंड सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। - फोटो : iStock
Cyclone Gabriel: न्यूजीलैंड ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की
न्यूजीलैंड सरकार ने उत्तरी द्वीप में एक उष्णकटिबंधीय तूफान के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। न्यूजीलैंड के इतिहास में यह तीसरी बार है जब राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई है। अन्य दो आपातकाल 2019 में क्राइस्टचर्च आतंकी हमले और 2020 में कोविड महामारी को दौरान लगाए गए थे।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
यूएस एनएससी प्रवक्ता जॉन किर्बी। - फोटो : ANI
US: व्हाइट हाउस ने चीन पर लगाया बड़ा आरोप
अमेरिका द्वारा चीनी जासूसी गुब्बारे को गिराये जाने के बाद आसमान में संदिग्ध वस्तुओं और गुब्बारों के मिलने सिलसिला चल पड़ा। अमेरिकी सेना ने कुल मिलाकर इस तरह के चार मामलों को ट्रैक किया और उन्हें मार गिराया। अधिकारियों का कहना है कि आसमान में संदिग्ध वस्तुओं और गुब्बारों के मिलने का इस महीने चार मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने इसके लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। जॉन किर्बी ने सोमवार (स्थानीय समय) को पुष्टि की कि चीनी जासूसी गुब्बारा खुफिया जानकारी से जुड़ा हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
मेगा साइक्लोथॉन कार्यक्रम का आयोजन। - फोटो : Twitter@MoHFW_INDIA
Ayushmann Bharat: आज देशभर में 1.56 लाख आयुष्मान केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला
देश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर तरीके से लागू करने और लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए अब हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। यह स्वास्थ्य मेले देशभर के 1.56 लाख आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र और कल्याण केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मंगलवार को देशभर के सभी 1.56 लाख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन करेगा।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
पुलवामा में श्रदांजलि देते सीआरपीएफ कर्मी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा हमले की चौथी बरसी आज
पुलवामा जिले में हुए आत्मघाती हमले की मंगलवार को चौथी बरसी है। सीआरपीएफ के लेथपोरा कैंप में स्थित शहीद स्मारक पर 40 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर के स्पेशल डीजी दलजीत सिंह चौधरी भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
Adani : अदाणी मामले में 15 को वित्त मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगा सेबी
अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का मामला अब सेबी तक पहुंच गया है। सेबी इस मामले में 15 फरवरी को वित्त मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगा। नियामक अदाणी इंटरप्राइजेज के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर यानी एफपीओ की जांच कर रहा है। साथ ही किसी संभावित अनियमितताओं की भी जांच हो रही है।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
पेंशन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
Odisha: ट्रांसजेंडरों को मिलेगी पारिवारिक पेंशन, ओडिशा कैबिनेट ने दी मंजूरी
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल ने ट्रांसजेंडरों को पारिवारिक पेंशन देने का फैसला किया। इसके लिए ओडिशा सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1992 में संशोधन किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य सचिव एससी महापात्रा ने दी।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
New York Truck Hits Pedestrians - फोटो : सोशल मीडिया
US:अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में ट्रक ने राहगीरों को मारी टक्कर, आठ घायल
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सोमवार को एक ट्रक ने कई राहगीरों को टक्कर मार दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रुकलिन बोरो में ट्रक चालक ने उसका पीछा कर रही पुलिस से बचने के दौरान वाहन से आठ लोगों को टक्कर मार दी। बाद में अधिकारियों ने वाहन को नियंत्रित कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
शहाबुद्दीन चुप्पू - फोटो : सोशल मीडिया
Bangladesh: शहाबुद्दीन चुप्पू बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए
पूर्व न्यायाधीश मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू को बांग्लादेश का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है। वह बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति होंगे। 74 वर्षीय शहाबुद्दीन चुप्पू निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वह वर्तमान राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद की जगह लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने रविवार को जमा किए गए उनके नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुप्पू के निर्विरोध राष्ट्रपति चुने जाने की घोषणा की। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें