राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (12 सितंबर) से दो दिन तक गुजरात के दौरे पर रहेंगी। सरकारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार की शाम गांधीनगर पहुंचेंगी। वहीं, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम के विभिन्न राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को भारी से लेकर बहुत भारी बारिश हुई। इसके अलावा, अफ्रीकी देश लीबिया में विनाशकारी तूफान और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। देश के पूर्वी तटीय शहरों में बाढ़ के कारण दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...