फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: त्रिपुरा में दो रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जी-20 फूड फेस्टिवल आज से तालकटोरा स्टेडियम में

Sat, 11 Feb 2023 06:53 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, एनडीएमसी के दो दिवसीय जी-20 फूड फेस्टिवल में राजधानी निवासी देश-विदेश के विख्यात व्यंजनों के स्वाद से रूबरू हो सकेंगे। तालकटोरा स्टेडियम में शनिवार व रविवार को आयोजित होने वाले इस फूड फेस्टिवल में देश के 14 राज्य और 11 होटल भाग ले रहे हैं। साथ ही अमेरिका द्वारा चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अमेरिकी फाइटर जेट ने अलास्का हवाई क्षेत्र के ऊपर अधिक ऊंचाई पर उड़ रहे एक संदिग्ध वस्तु को मार गिराया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
North East: त्रिपुरा में आज दो रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनीत सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी महेश शर्मा और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
जी-20 फूड फेस्टिवल आज से तालकटोरा स्टेडियम में
एनडीएमसी के दो दिवसीय जी-20 फूड फेस्टिवल में राजधानी निवासी देश-विदेश के विख्यात व्यंजनों के स्वाद से रूबरू हो सकेंगे। तालकटोरा स्टेडियम में शनिवार व रविवार को आयोजित होने वाले इस फूड फेस्टिवल में देश के 14 राज्य और 11 होटल भाग ले रहे हैं। इसके अलावा कृषि मंत्रालय भी अपने स्टॉल लगा रहा है। यहां 43 फूड स्टॉल अंतरराष्ट्रीय और भारतीय पारंपरिक खाद्य पदार्थों पर केंद्रित होंगे।        पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
व्हाइट हाउस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के प्रवक्ता जॉन किर्बी। - फोटो : ANI
US: फाइटर जेट ने अलास्का हवाई क्षेत्र में ऊंचाई पर उड़ रहे एक संदिग्ध वस्तु को मार गिराया
अमेरिका द्वारा चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अमेरिकी फाइटर जेट ने अलास्का हवाई क्षेत्र के ऊपर अधिक ऊंचाई पर उड़ रहे एक संदिग्ध वस्तु को मार गिराया। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को पुष्टि की कि अमेरिका ने अलास्का के ऊपर एक दूसरी 'उच्च ऊंचाई वाली वस्तु' को मार गिराया है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : एएनआई
Dikshant Parade: आईपीएस बैच की पासिंग आउट परेड का आज निरीक्षण करेंगे शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगे। परेड सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) में होगी। एसवीपीएनपीए के निदेशक एएस राजन ने बताया कि दीक्षांत परेड में कुल 195 प्रशिक्षु अधिकारी भाग ले रहे हैं जिनमें से 29 प्रशिक्षु अधिकारी दूसरे देशों के हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस।
Mike Pence: FBI ने अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस के घर की ली तलाशी
अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने शुक्रवार को गोपनीय दस्तावेजों की जांच के सिलसिले में इंडियाना में पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस के आवास की तलाशी ली। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, माइक पेंस के वकील की ओर से गोपनीय दस्तावेजों की खोज के बारे में जानकारी दी गई। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
भाजपा नेता सागर साहू। - फोटो : अमर उजाला
Chhatisgarh: टीवी देख रहे BJP नेता की गोली मारकर हत्या
नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में शुक्रवार की रात नक्सलियों ने भाजपा नेता को गोली मार दी। इस हमले से भाजपा नेता बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें छोटे डोंगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देने के बाद 40 किलोमीटर दूर नारायणपुर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि नारायणपुर एएसपी हेमसागर सिदार ने की है। 
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
Kisan Andolan: फिर बड़े आंदोलन की तैयारी
देश की राजधानी दिल्ली में फिर बड़े किसान आंदोलन की तैयारी है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर के किसान 20 मार्च को संसद भवन पर जुटेंगे। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी 2024 को देशभर में किसान ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। हकों की लड़ाई जारी रहेगी। जमीन और पीढिय़ां बचाने के लिए किसान 20 साल तक आंदोलन के लिए तैयार रहें। 
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
सी-वोटर सर्वे: अदाणी विवाद के बावजूद पीएम मोदी की लोकप्रियता बरकरार
अदाणी समूह के मुद्दे पर विपक्ष के जोरदार हमले के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार है। शुक्रवार को जारी अनुमोदन रेटिंग में यह सामने आया है कि लगभग दो तिहाई लोगों ने मोदी सरकार के कामकाज को लेकर संतोष जताया है।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
Britain: 50 भारतीय छात्र आधुनिक गुलामी के शिकार
ब्रिटेन में 50 से अधिक भारतीय छात्रों के आधुनिक गुलामी का शिकार होने की आशंका है। मूलरूप से केरल के रहने वाले पांच लोगों पर इन छात्रों से नॉर्थ वेल्स के केयर होम्स में काम कराने का आरोप है। ब्रिटेन की एक अदालत ने इन पांचों के खिलाफ श्रम शोषण के आरोपों की जांच का आदेश दिया है।  
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
पंज तीरथ स्थल, पेशावर। - फोटो : सोशल मीडिया
Panj Tirath: पाक अदालत ने हिंदू धार्मिक स्थल पंज तीरथ मामले में शीर्ष अधिकारी को तलब किया
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित एक फैमिली पार्क और ऐतिहासिक हिंदू धार्मिक स्थल पंज तीरथ (Panj Tirath) को कट्टरपंथियों ने खाली कराने और उस पर अतिक्रमण की कई बार कोशिश की। यह मामला कई साल से अदालत में चल रहा है। पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को पंज तीरथ से जुड़े भूमि सीमांकन मामले में दलीलें सुनने के बाद सरकार के एक शीर्ष सरकारी अधिकारी को तलब किया।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें