फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अदाणी समूह ने वापस लिया 20 हजार करोड़ का FPO, सैमसंग ने S23 सीरीज के तीन स्मार्टफोन किए लॉन्च

Thu, 02 Feb 2023 07:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने अपने 20,000 करोड़ रुपये के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) को रद्द कर दिया है। कंपनी ने बुधवार देर शाम शेयर बाजार को दी गई सूचना में यह जानकारी दी है। वहीं, सैमसंग ने Samsung Galaxy Unpacked 2023 में  Samsung Galaxy S23 सीरीज के तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। साथ ही बहुप्रतीक्षित आयकर में रियायत देश की सियासत को नया मोड़ देगी। मोदी सरकार ने अपने इस कार्यकाल के आखिरी पूर्ण बजट में उन सभी वर्गों तक पहुंचने की कोशिश की है जिनकी 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका रहने वाली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
गौतम अदाणी। - फोटो : सोशल मीडिया
Adani Group: अदाणी समूह ने वापस लिया 20 हजार करोड़ का FPO, लौटाएगा निवेशकों का पैसा
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने अपने 20,000 करोड़ रुपये के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) को रद्द कर दिया है। कंपनी ने बुधवार देर शाम शेयर बाजार को दी गई सूचना में यह जानकारी दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कंपनी अपने एफपीओ के हिस्से के रूप में प्राप्त आय को वापस कर देगी, जिसे मंगलवार को कॉर्पोरेट्स और विदेशी निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर समर्थन दिया गया था।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
Samsung Galaxy S23 Series - फोटो : अमर उजाला
Samsung Galaxy S23 Series: 200 मेगापिक्सल स्पेस जूम के साथ लॉन्च
सैमसंग ने Samsung Galaxy Unpacked 2023 में Samsung Galaxy S23 सीरीज के तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। गैलेक्सी एस23 सीरीज के तहत तीन फोन पेश किए गए हैं जिनमें Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra शामिल हैं। Samsung Galaxy S23 को कई सारे बदलावों के साथ पेश किया है जिनमें रिसाइकल मैटेरियल भी शामिल हैं। आसान भाषा में कहें तो सैमसंग ने Samsung Galaxy S23 सीरीज के फोन को तैयार करने में रियाइकल मैटेरियल का पूरा इस्तेमाल किया है।     पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
आम बजट पेश करने से पहले निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात। - फोटो : ANI
Tax Slab: देश की सियासत को नया मोड़ देगी आयकर में मिली रियायत
बहुप्रतीक्षित आयकर में रियायत देश की सियासत को नया मोड़ देगी। मोदी सरकार ने अपने इस कार्यकाल के आखिरी पूर्ण बजट में उन सभी वर्गों तक पहुंचने की कोशिश की है जिनकी 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका रहने वाली है। मोदी सरकार के इस बजट में अर्थनीति के ढांचे को मजबूती देने के साथ देश की राजनीति को बदलने में भी संतुलन बैठाया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : Social Media
निर्मला सीतारमण का 5वां बजट: रोजगार सृजन के लिए सरकारी खर्च पर भरोसा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-24 के आम बजट में समाज के हर वर्ग को राहत देने, राजकोषीय घाटे को काबू में रखने और इन सबके बीच अर्थव्यवस्था को गति देने की कोशिश पूरी दक्षता से की है। बजट में मध्य वर्ग, कृषि, पर्यटन के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
हाइड्रोजन ट्रेन। - फोटो : For Reference Only
Hydrogen Train: हाइड्रोजन ट्रेन चलाएगा रेलवे, वंदे मेट्रो भी दौड़ेगी
वंदे भारत की तर्ज पर बड़े शहरों में छोटी दूरी कम समय में तय करने के लिए वंदे मेट्रो रफ्तार भरेगी। वंदे मेट्रो यात्रियों को विश्वस्तरीय शटल ट्रेन का अहसास कराएगी। रेलवे इस साल इसकी अवधारणा और डिजाइन तैयार करेगा। अगले साल से ये ट्रेनें फर्राटा भरेंगी। यही नहीं, पर्यावरण का ध्यान रखते हुए रेलवे इस साल दिसंबर तक हाइड्रोजन ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा। यह प्रदूषण मुक्त सफर मुहैया कराएगा।      पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
हरित विकास (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock
Budget 2023: हरित विकास अब प्राथमिकता, पर्यटन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
केंद्र सरकार ने बजट में विनिर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यटन और पर्यावरण के क्षेत्र में कई सहूलियतों का एलान कर अर्थव्यवस्था को गति देने की योजना बनाई है। हरित विकास अब देश की प्राथमिकता है। पर्यटन में सरकार ने इस बार कई प्रावधान किए हैं। इनसे रोजगार सृजन भी होंगे। वहीं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में शोध के लिए भी नए केंद्र बनाए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
हिमस्खलन। - फोटो : वीडियो ग्रैब।
Weather Report : घाटी में बर्फबारी जारी, सर्द हवाओं से मैदानों में बढ़ी ठिठुरन
हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश का दौर बुधवार को थम गया। कुछ इलाकों को छोड़कर ज्यादातर शहरों में मौसम साफ रहा, लेकिन सर्द हवाओं से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बनी रही। हिमाचल में 287 सड़कें और 116 बिजली ट्रांसफार्मर बुधवार को भी ठप रहे। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बुधवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। इसी बीच गुलमर्ग में कई जगह हिमस्खलन हुआ।     पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : Twitter@POTUS/Video Grab
FBI: डेलावेयर में राष्ट्रपति बाइडन के घर से खाली हाथ लौटी एफबीआई
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आवास पर गोपनीय दस्तावेज को लेकर संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने एक बार फिर बुधवार को छापेमारी की, लेकिन इस बार एफबीआई को खाली हाथ लौटना पड़ा। सीएनएन ने राष्ट्रपति के निजी वकील का हवाला देते हुए बताया कि एफबीआई को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के डेलावेयर के रेहॉबोथ बीच स्थित घर पर तलाशी पूरी करने के बाद कोई गोपनीय दस्तावेज नहीं मिला।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Agency (File Photo)
Meghalaya Election: मेघालय में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में भाजपा
मेघालय में भाजपा इस बार सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, जबकि नगालैंड में पार्टी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनावों को लेकर बुधवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक में हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
IND vs NZ: भारत ने टी20 में हासिल की सबसे बड़ी जीत
भारत ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी लगातार चौथी टी20 सीरीज जीत ली है। उसने न्यूजीलैंड को तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में 168 रन से हरा दिया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई। टी20 इतिहास में टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें