फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ याचिकाओं पर 'सुप्रीम' सुनवाई आज से, दिल्ली सेवा विधेयक पर वोटिंग संभव

Wed, 02 Aug 2023 07:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 के विशेष दर्जे को निरस्त करने के खिलाफ लगाई गाई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगी। पांच अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाया था। वहीं, केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारी हंगामे के बीच लोकसभा में दिल्ली सेवा अध्यादेश को बदलने के लिए विधेयक पेश किया। गृह मंत्री अमित शाह की ओर से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसे पेश किया। इसके अलावा, कांग्रेस अभी से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग से बैठक कर रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : ANI

अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई
केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 के विशेष दर्जे को निरस्त करने के खिलाफ लगाई गाई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगी। पांच अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाया था। सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच धारा 370 के खिलाफ दायर याचिकाओं पर बुधवार से रोजाना सुनवाई करेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में जवाब देते अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पेश, आज चर्चा के बाद वोटिंग की उम्मीद
केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारी हंगामे के बीच लोकसभा में दिल्ली सेवा अध्यादेश को बदलने के लिए विधेयक पेश किया। गृह मंत्री अमित शाह की ओर से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसे पेश किया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संसद को दिल्ली के लिए कानून बनाने का अधिकार है। इस पर आपत्ति करना राजनीति से प्रेरित है। वहीं, विपक्षी सांसदों ने इस दौरान सदन के भीतर जमकर हंगामा काटा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
Karnataka Election: कर्नाटक में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करते कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी - फोटो : Agency

कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं संग राहुल गांधी की बैठक आज
कांग्रेस अभी से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग से बैठक कर रहे हैं। इसकी कड़ी में आज दोनों वरिष्ठ नेता कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
Nuh Violence - फोटो : अमर उजाला

नूंह में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश
हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा पर सोमवार को हमले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए नूंह में कर्फ्यू जारी है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। हिंसा में 10 पुलिसकर्मियों समेत 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। नूंह के अलावा सोहना, गुरुग्राम, पलवल समेत अन्य जगहों पर भड़की हिंसा और दंगा मामले में कुल 44 एफआईआर दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि - फोटो : facebook

आरएसएस ने आपातकाल में इंदिरा गांधी का साथ दिया
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लीडरों से अच्छे संबंध थे। दोनों ही मदद के लिए एक दूसरे के पास जाते थे। आपातकाल के दौरान संघ ने न सिर्फ इंदिरा का साथ दिया, बल्कि 1980 में उन्हें सत्ता में लौटने में मदद भी की। हालांकि खुद इंदिरा संघ से सावधानीपूर्वक दूरी बनाए रखती थीं। आजादी से अगले छह दशकों में भारत के प्रधानमंत्रियों की कार्यशैली को लेकर पत्रकार नीरजा चौधरी की नई किताब 'हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड' में यह दावे किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

पीएम मोदी बोले- रक्षाबंधन पर मुस्लिम महिलाओं तक सरकार की बात पहुंचाएं सांसद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने के उनकी सरकार के फैसले से मुस्लिम महिलाओं में सुरक्षा की समग्र भावना बढ़ी है। मोदी ने भाजपा नेताओं से रक्षाबंधन के मौके पर मुस्लिम महिलाओं तक अपनी बात पहुंचाने को कहा। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

ओबीसी आरक्षण का होगा उपवर्गीकरण
अगले साल लोकसभा और इस साल पांच अहम राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के उप वर्गीकरण के लिए गठित चार सदस्यीय जस्टिस जी रोहिणी आयोग ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंप दी है। आयोग का गठन पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिश पर 2 अक्तूबर 2017 को किया गया था। रिपोर्ट सौंपने के लिए आयोग ने करीब छह साल का लंबा वक्त लिया। इस दौरान आयोग का कार्यकाल 14 बार बढ़ाया गया। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रन से हराया
भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 200 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने लगातार 13वीं वनडे सीरीज जीती है। भारत ने किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा वनडे सीरीज जीतने के अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर किया है। इस मामले में पाकिस्तान की टीम दूसरे नंबर पर है, जिसने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 11 वनडे सीरीज जीती हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल) - फोटो : Social Media

डोनाल्ड ट्रंप पर लगे चुनाव परिणाम पलटने की साजिश रचने के आरोप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अमेरिका की एक अदालत ने 2020 के राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों को पलटने के प्रयासों के लिए ट्रंप को आरोपी माना है। हालांकि, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पहले ही कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें आरोपी माना जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
बांग्लादेश में डेंगू का कहर - फोटो : AMAR UJALA

बांग्लादेश में डेंगू का कहर
बांग्लादेश में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू के कारण मरने वालों की दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। राजधानी ढाका सहित सभी इलाकों के अस्पताल डेंगू और डेंगू के लक्षण वाले मरीजों से भरे हुए हैं। बांग्लादेश में अबतक डेंगू के 54,416 मामले आ चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें